TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पति और प्रेमी के साथ मिलकर पहले प्रेमी की कर दी हत्या, लाश पर परफ्यूम छिड़कते रहे कातिल,24 घण्टे घर में छिपाए रखे लाश,ऐसे हुआ पर्दाफाश ।

 इस तरह की पुराने प्रेमी की हत्या ।

एक महिला ने खौफनाक कदम उठाया अपने पति व नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने वाले आशिक को मारने की खौफनाक साजिस रची। तीनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाश को बैड में 24 घण्टे तक छिपाए रखा । युवक की हत्या और उसके शव को ठिकाने लगाने का एक फिल्मी अंदाज की तरह तरीका अपनाया।




जब पहला प्रेमी दूसरे प्रेमी के सामने पहुंचा ।

जब महिला का पहला प्रेमी अमित दूसरे प्रेमी के सामने पहुंचा तो वह उसे देखकर गुस्से से  लाल पीला हो गया। पत्नी और अमित के सम्बन्धों के बारे में पति को पहले से पता था इसलिए वो भी देखकर  बौखला गया। पहले तो उन तीनों के बीच बात चीत चल रही थी बात चीत होते होते  झगड़े में बदल गई। और महिला नए आशिक से मिल गई इसी दौरान महिला ने अमित के सिर पर हमला कर दिया। अमित के सिर फूंकनी मारी। जिससे अमित बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। फिर आरोपियों ने लात घूसों से चेहरे पर व शरीर पर हमला कर हत्या कर दी। उसके बाद कातिलों ने घर के सिंगल बैड के नीचे बोर में बंद कर शव को छिपा दिया। एक दिन रात शव वहीं रखा रहा। आरोपियों ने अपने शातिराना दिमाग चलाया और बदबू ना आये इसके लिए परफ्यूम छिड़कते रहे। अगली रात जब मौका मिला तब कहीं जाकर शव को फेंका।


कैसे हुआ पुलिस को शक,और कैसे हुआ जुर्म का पर्दाफाश

लावारिस की तरह युवक का शव मछुआ नहर के समीप मिला था। शिनाख्त ना हो सकी इस बजह से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शव की पहचान अमित निवासी खैर के रूप में हुई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का केश दर्ज कर लिया और अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार अमित जवा क्षेत्र में रहता था वहीं वहीं अमित मजदूरी करता था। पुलिस ने सी डी आर खंगाले उसके आधार पर पुलिस का शक संजू की पत्नी कल्पना पर गया। शख्ती से पूछताछ पर महिला ने  अपना जुर्म कबूल कर लिया  ।  यह हत्या कांड समझो पूरी तरह ब्लाइंड था। लगभग 85 दिनों तक शव की कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। परिवार वालों से बातचीत के बाद भी कुछ पता ना चल सका परिजनों को भी किसी पर कोई शक न था। समय काफी बीत चुका था इतना समय गुजर जाने बाद भी आरोपी घर छोड़कर फरारी काट रहे थे। शिनाख्त होने के पश्चात पुलिस द्वारा खैर से जवा तक बहुत लोगों से पूछताछ की । इतना पूछताछ करने के बाद ये जानकारी मिली कि अमित का रामपुर की किसी महिला से सम्बन्ध है। उसके बाद पुलिस ने CDR खंगाली उसके बाद इस केश का पर्दा उठा। जानकारी मिली कि रामपुर में अमित की रिस्तेदारी थी। अमित वहीं रहने लगा था। कल्पना के पति के साथ काम करता था उसी दरमियान उससे परिचय हो गया। इसी दरमियान कल्पना से सम्बन्ध हो गए। लगभग 85 दिन बाद जवां थाने में सूचना दी कि बेटा गायब है। फिर क्या पुलिस का दिमाग ठनका और सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।


क्या पति को दूसरे प्रेमी के बारे में पता था ।

पुलिस की जांच पड़ताल व पूछताछ के मुताबिक अमित और कल्पना के रिलेशन के बारे में पति को मालूम था। वह इसका विरोध भी करता था इसलिए अमित को मारने में उसका सहयोग रहा। कल्पना अपनी मौसी के गांव बुलन्दशहर जाती थी उसी दौरान लोकेश नाम का व्यक्ति भी उसके सम्पर्क में आ गया। कल्पना व लोकेश के सम्बन्धो की जानकारी पति को नहीं हो पाई थी। केवल लोकेश को दोस्त मानता था।
अलीगढ़ के हरदुआगंज का है पूरा मामला ।