सावन के पहले सोमवार से पूर्व कासगंज में स्वच्छता अभियान: सफाई कर्मी मुन्ना लाल और टीम ने पेश की तत्परता की मिसाल
कासगंज।
पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार को लेकर जनपद कासगंज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और कांवड़ यात्रियों के आगमन को देखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार देर रात सड़कों पर पसरी गंदगी को दूर करने के लिए क्षेत्रीय सफाई कर्मचारी मुन्ना ने अपनी पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाला और तत्परता दिखाते हुए रातभर में मुख्य मार्गों को पूरी तरह साफ सुथरा कर दिया।
दरअसल, कासगंज के पवित्र सोरों जी स्थित लहरा घाट और कछला गंगा घाट से लाखों कांवड़ भक्त गंगाजल भरकर अपने गंतव्य के लिए रवाना होते हैं। सावन के पहले सोमवार के कारण क्षेत्र में श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा, जिससे सड़कों पर काफी कचरा जमा हो गया था।
सोमवार सुबह आने वाले कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सफाई कर्मचारी मुन्ना और उनकी टीम ने देर रात तक मुस्तैदी से कार्य किया। सफाई टीम की इस त्वरित कार्यशैली और सेवा भाव की स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने काफी सराहना की है।
रिपोर्ट- RK वर्मा
