बीते दिनों पुत्री के साथ बलात्कार करने के आरोप में जेल गये लेखपाल के फरार साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया।
फर्रुखाबाद।
बीते दिनों पुत्री के साथ बलात्कार करने के आरोप में जेल गये लेखपाल के फरार साथी को भी पुलिस ने दबोच लिया। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था।
कोतवाली फतेहगढ़ की न्यू कालोनी भोलेपुर निवासी चर्चित लेखपाल प्रवेश सिंह तोमर के खिलाफ उनकी पत्नी नें 12 जनवरी को तहरीर दी थी। पत्नी ने आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ उसका पति दुष्कर्म करता रहा है। आरोपी लेखपाल नशीली गोली खिलाकर योंन शोषण करता था। इस दौरान वह गर्भवती भी हो गयी और उसका गर्भपात भी एक चिकित्सालय में आवास-आवास में कराया गया। पुलिस ने आरोपी निलंबित लेखपाल के खिलाफ उसी दिन मुकदमा दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की। मुकदमा दर्ज होनें के आठ दिन बाद 19 जनवरी को पुलिस नें गुपचुप तरीके से प्रवेश को जेल भेज दिया। जिसमे पुलिस की कार्य प्रणाली पर सबाल खड़े हुए। प्रवेश को वर्तमान में एटा जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज होनें के एक महीने बाद दुष्कर्मी प्रवेश के साथी थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला सरदार खां निवासी मनोज शाक्य पुत्र श्रीकृष्ण ज्ञानार्थी को रोडबेज बस अड्डे लालदरवाजे से गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट- शैलेन्द्र वर्मा, सोनू राजपूत