फर्रुखाबाद जिला अधिकारी ने लगाई स्वच्छ मिशन के तहत गांव बरतल में चौपाल
फर्रुखाबाद ।
नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा बरतल में सबसे पहले जिलाधिकारी ने स्कूल तथा गांव का निरीक्षण किया जिसमें गांव में घुसते ही बन्ने खां के आवास पर पहुंचे जहां उनका पुत्र उस्मान बाहर शौच के लिए जा रहा था जब जिला अधिकारी ने बच्चे उस्मान से पूछा कि शौचालय में क्यों नहीं जाते हो तो बच्चे ने जिलाधिकारी को उत्तर दिया कि उसमें उसकी मां ही केवल जाती हैं इसके बाद जिलाधिकारी ने उनके परिजनों को बुलाकर बहुत ही लताड़ लगाई तथा सभी को शौचालय में जाने के लिए निर्देशित किया वही विश्राम दिवाकर का क्षतिग्रस्त शौचालय देखकर जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि इनके शौचालय की मरम्मत करवा दी जाए वही आगे बढ़कर एक शौचालय टूटा हुआ पाया गया जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि यह शौचालय बंटवारे के विवाद में तोड़ा गया जो विश्राम दिवाकर के पुत्र हरदयाल का था जिसमें जिलाधिकारी ने तत्काल रिकवरी के आदेश दिए हैं वही गुड्डी देवी पत्नी भगवानदास की आवाज को चेक किया जिसमें प्लास्टर बगैरा ना होने की बात कही गई
उसके बाद जल निगम की बनी टंकी को चेक किया गया वहां पर कोई भी ऑपरेटर मौके पर नहीं मिला इसके बारे में जिला अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई सीएससी नवाबगंज निरीक्षण में चिकित्सा अधीक्षक सुमित शाक्य के मौके पर ना मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई तथा सीएससी का लेबर रूम जच्चा बच्चा केंद्र नीचे किए जिसमें नर्स स्टाफ लक्ष्मी देवी जानकारी की वही वही जच्चा बच्चा रूम में महिला रूबी देवी ने बताया कि उनको दूध तथा खाने में रोटी एक बार मिली है जिस पर जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रसोईघर का निरीक्षण किया वहां रसोईया वसुधा देवी ने बताया कि यहां ठेकेदार नवसाद है जो वह फतेहगढ़ के रहने वाले हैं वह जो देते हैं वही यहां बन जाता है आज कई महिलाओं ने शिकायत की कि हिसाब से महिलाओं को खाना नहीं मिल पा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुमित को जमकर लताड़ा । गांव में नल खराब होने की जानकारी पर जल निगम के कर्मचारियों को भी जमकर हटाया स्कूलों में अध्यापक लेट आने की ग्रामीणों ने शिकायत करवाई जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह को बुलाकर स्कूलों को चेक करवाने की तथा एमडीएम की बात कही गई लोगों ने अध्यापकों पर आरोप लगाया कि वह ना दूध बांट रहे हैं ना ही फल बांट रहे है तभी जिलाधिकारी ने कहा बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा वह घूम कर स्कूलों का निरीक्षण करें जनता के बीच में सही व्यवहार करने की बात कही दोबारा शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही जिलाधिकारी ने सीएचसी के एएनएम सेंट्रो को चेक किया जिसमें ग्राम दौलतपुर के सेंटर पर पहुंचे तो सेंटर में भारी गंदगी लोगों के जानवर बंधे हुए थे जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई उसके बाद सेंटर पर दबंगों का कब्जा भी मिला जिसमें तत्काल उन्होंने कार्रवाई करने के निर्देश दिए उसके बाद एनम सेंटर पर तैनात एनम शिवानी कुमारी को जमकर हड़काया तथा उन्होंने बताया कि तुम्हारे सेंटर पर इतनी गंदगी है आप बाहर की गंदगी कैसे सुधार सकती हैं वहीं ग्रामीणों ने एनम के बारे में बताएं वह कभी आती ही नहीं है सब बंद पड़ा रहता है जिसमें जाला कूड़ा करकट देख कर जिलाधिकारी का पारा चढ़ा गया उन्होंने जिस बात पर सीएचसी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही इस मौके पर जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह एसडीएम कायमगंज एक्सईएन विद्युत विभाग डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला पीडी मनरेगा प्रभारी विकास खंड अधिकारी राजमणि वर्मा ग्राम सचिव नीरज यादव धर्मेंद्र यादव वरिष्ठ लिपिक देवेंद्र सिंह यादव प्रभात सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा, सोनू राजपूत की रिपोर्ट
