TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कई चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक के तबादले किए गए पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल मिश्र ने थाना नवाबगंज में इंस्पेक्टर की तैनाती कर अनेकों चौकी इंचार्जों में फेरबदल कर तैनाती की है।

फर्रुखाबाद।

 एसपी के पीआरओ इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह को नबाबगँज का थाना अध्यक्ष बनाया गया। थाना नवाबगंज के दरोगा विनोद कुमार को चौकी फैजबाद का इंचार्ज बनाया गया।सिवारा चौकी इंचार्ज दया महेश को बवना चौकी का प्रभारी बनाया गया।बवनाचौकी इंचार्ज राजेश कुमार का चौकी सिवारा इंचार्ज पद पर तबादला किया गया।  कोतवाली फर्रुखाबाद के दरोगा विशेष कुमार की आवास विकास चौकी इंचार्ज पद पर तैनाती की गई. आवास विकास चौकी इंचार्ज



दीपक कुमार त्रिवेदी को तिकोना चौकी इंचार्ज बनाया गया.पुलिस लाइन के उपनिरीक्षक अच्छेलाल को चौकी अचरा इंचार्ज बनाया गया। थाना मेरापुर के उपनिरीक्षक उदय सिंह को संकिसा चौकी इंचार्ज एवं शमशाबाद के उपनिरीक्षक जितेंद्र चौधरी को सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज बनाया गया. फतेहगढ़ के उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह का तबादला थाना कंपिल के लिए किया गया.

पुलिस लाइन के उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार को कोतवाली फर्रुखाबाद, ओमपाल सिंह को थाना अमृतपुर, मुलायम सिंह को थाना राजेपुर, खेम पाल सिंह को कोतवाली कायमगंज एवं उप निरीक्षक रामकृपाल सिंह को कोतवाली नियुक्त किया गया
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट