TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पुरानी रंजिश में युवक को गोलियों से भूना मौत पास में खड़ा युवक गंभीर रूप से घायल भर्ती



कायमगंज फर्रुखाबाद

 बीती रात साइकिल से घर पर लौटते समय बाइक सवार युवकों ने रास्ते में घेर कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के मुंह में डाल दिया है वही पड़ोस में खड़ा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे कायमगंज कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
हमलावर बाइक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गए कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरखापुर निवासी नेत्रपाल सिंह 18 वर्ष पुत्र राजेश्वर सिंह बीती रात कुछ घरेलू सामान लेकर घर वापस आ रहा था जैसे ही वह बरझाला गांव के पास पहुंचा उसी समय वहां पर पहुंचे बाइक सवार युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया नेत्रपाल सिंह ने कुछ समझ नहीं पाया था तब तक गोलियां उसके शरीर को छलनी कर चुकीं थीं वह मौके पर ही गिर गया देखते देखते उसकी मृत्यु हो गई उसके पास से निकल रहे बरझाला गांव के रहने वाले अरविंद पुत्र हरिराम को भी गोली लगी है अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर बरझाला गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े अपने आप को घिरते हुए देखकर हमलावर बाइक छोड़कर भागने में सफल हो गए घायल अरविंद को 108 एंबुलेंस के द्वारा कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया मृतक के पिता राजेश्वर सिंह ने पुलिस को बताया कि बीते 1 वर्ष पहले गांव के ही लोगों से विवाद हुआ था इसी के चलते हुए हमारे लड़के को मौत की घाट उतार दिया है गांव के लालू बबलू शिवा कल्लन और कल्लू आदि से विवाद हुआ था इसी के चलते हुए हमारे लड़के को इन्हीं लोगों ने मौत के घाट उतारा है पुलिस जांच करने में जूटी है



ब्यूरो चीफ फर्रुखाबाद
आज तक 24 न्यूज़ चैनल से
परिमाल सिंह