उजियारपुर विधायक के सौजन्य से राहत वितरित
समस्तीपुर
उजियारपुर प्रखंड के बेलामेघ में गत दिनों आग लगने से कई दर्जन परिवारों की गृहस्थी जल कर राख हो गई थी । गरीब परिवारों के छप्पर के मकान व उनकी गाढ़ी कमाई की गृहस्थी जलकर राख होने की वजह से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए l इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार स्थानीय राजद नेताओं के साथ अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे। आपदा से प्रभावित परिवारों को स्थानीय विधायक के सौजन्य से खाद्य सामग्री व वस्त्र वितरित किया गया ।

परिवारों की अति दयनीय स्थिति को देखकर विधायक प्रतिनिधि ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि हम हर सम्भव मदद करेंगे और अति शीघ्र नियमानुकूल सरकारी मदद भी करवायेंगे। राहत सामग्री के तौर पर साड़ी, चावल , दाल, आटा, आलू , तेल , साबुन , तिरपाल सहित चीउरा, मीठा एवं अन्य सामग्री वितरित भी की गई।विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार ने कहा कि पीड़ित, वंचितों आदि की सेवा ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है।
जरुरतमंद गरीबों की सेवा से व्यक्ति के मन को शांति मिलती है। समाज के सभी साधन संपन्न लोगों को गरीबों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए l
विधायक प्रतिनिधि अशोक कुमार ने अगलगी की घटना में पीड़ित लोगों के लिए सभी सुविधाओं सहित राहत
शिविर चलाने की मांग प्रशासन से की है lराहत शिविर में रोशनी, पानी सहित तीन समय भोजन की व्यवस्था करने की मांग की गयी l मौके पर उजियारपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रमोद राय, दलसिंहसराय प्रखंड अध्यक्ष मोo जाबिर आलम , मुखिया अनिल दास, राजद नेता त्रिवेणी राय, रमेश प्रसाद महतो , अशोक कुंवर , शत्रुधन दास, रंजीत कुमार गिरी , बबलू यादव , बबलू राही , मोo नसीम आदि मौजूद थे
समस्तीपुर से अब्दुल कादिर