लड़की ने बॉयफ्रेंड से अपनी दोस्त को मिलवाया, उसी के साथ भाग गया लड़का
अक्सर रिलेशनशिप के कई अजीबोगरीब मामले सामने आ जाते हैं। कई बार तो ऐसी घटना सामने आ जाती है कि लड़का और लड़की के बीच में किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है। इसके चलते कई बार चौंकाने वाले खुलासे हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है जहां एक लड़की अपनी एक दोस्त को मिलाने के लिए अपने बॉयफ्रेंड के पास पहुंची। लेकिन यह काम उसे उल्टा पड़ गया, हुआ यह कि लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की दोस्त के साथ भाग गया, अब लड़की पछता रही है।
दरअसल, यह घटना अमेरिका के टेक्सास से सामने आई है। डेली स्टार की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़की ने अपनी पूरी कहानी खुद एक सोशल स्पेस में बताई है। उसने बताया कि कैसे उसका एक निर्णय उसकी जिंदगी को बर्बाद कर गया। जानकारी के मुताबिक लड़की का नाम टेलर केजान है। लड़की का एक बॉयफ्रेंड था जिसके साथ वह लिव इन में रहती थी। उसका बॉयफ्रेंड कई दिनों से उससे नाराज था, इसी बीच लड़की ने अपनी एक दोस्त से उसे मिलवा दिया।
रिपोर्ट के मुताबिक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ बीते कई साल से रिलेशन में थी। सब कुछ अच्छा चल रहा था लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच थोड़ी अनबन चल रही थी, इसी को संभालने के लिए उसने बॉयफ्रेंड से अपनी एक दोस्त से मिलवा दिया कि शायद उसका झगड़ा खत्म हो जाएगा लेकिन कुछ और ही हो गया। धीरे-धीरे उसका बॉयफ्रेंड और उसकी दोस्त करीब आने लगे।