TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भाकियू में पड़ गई दरार, लखनऊ आकर भी असंतुष्टों को नहीं मना सके राकेश टिकैत

 भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में दरार पड़ गयी है। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कथित राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उत्तर प्रदेश इकाई के किसान नेता असंतुष्ट दिखते हैं। इस नाराज धड़े की अगुवाई प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा कर रहे हैं। रविवार 15 मई को यहां गन्ना किसान संस्थान में भाकियू के संस्थापक व जुझारू किसान नेता स्व.चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हरिनाम सिंह वर्मा का दावा है कि इसी कार्यक्रम में संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम निर्णय लिये जा सकते हैं।


उधर, संगठन की यूपी इकाई के नेतृत्व की नाराजगी की खबर मिलते ही राकेश टिकैत शुक्रवार की रात को ही यहां पहुंच गये। चिनहट विकास खण्ड के नौबस्ता कलां गांव में हरिनाम सिंह वर्मा के आवास पर ही वह ठहरे और देर रात तक उनकी असंतुष्ट गुट से समझौता वार्ता होती रही। मगर इस वार्ता का कोई समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार शनिवार की सुबह वह लखनऊ से वापस मुजफ्फरनगर अपने पैतृक गांव सिसौली के लिए रवाना हो गये।