TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव ने कारगिल शहीद राकेश यादव की प्रतिमा का किया अनावरण


फर्रुखाबाद

मोहम्मदाबाद न्यूज़ मोहम्दाबाद ब्लॉक के गांव नगला जब्ब के कारगिल युद्ध 1999 में शहीद हुए राकेश यादव जी की मूर्ति का आज पूर्व सीएम माननीय श्री अखिलेश यादव जी ने



अनावरण किया और वही बीजेपी सरकार पर सपा मुखिया अखिलेश यादव जी जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री जी ने कहा की भाजपा सरकार देश को बांटने का कार्य कर रही है और




इस सरकार में सिर्फ नाम बदले जा रहे हैं और एनआरसी सीए ए पर भाजपा सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है भाजपा सरकार में लोगों को भ्रमित किया जा रहा है और इस सरकार में कोई विकास नहीं हो रहा है सूबे की सरकार बिल्कुल फेल हो चुकी है योगी सरकार पर पूर्व सीएम ने कहा की इस सरकार में किसानों की फसलें सांड बर्बाद करते हुए किसानों की फसलें चल रहे हैं योगी सरकार मैं बलात्कार लूट हत्याएं चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैं सरकार इस पर कोई पाबंदी नहीं लगा पा रही है नोटबंदी से लेकर जीएसटी तक उद्योग पतियों






को बढ़ावा मिला है आम जनता यहां पूरी तरह करा उठी है श्री यादव बोले देश की अर्थव्यवस्था को मोदी सरकार ने चौपट कर दिया है राम के नाम पर सत्ता में आई भाजपा के नेता आपस में ही लड़ाई झगड़ा करते नजर आ रहे हैं और श्री यादव ने कहा हमारी सरकार अगर 2022 मैं बनेगी तो हम समाजवादी पेंशन को दुगना कर देंगे हमारी सरकार आने पर हम जाति जनगणना करवा देंगे और भाजपा शासन में लोगों को लड़ाने की बात हो रही है इस सरकार में हिंदू मुस्लिम झगड़े योगी सरकार कराने में माहिर है इसी के चलते हुए सपा के कद्दावर नेता राजेपुर ब्लाक प्रमुख डॉक्टर सुबोध यादव असद जमाल सिद्दीकी जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी सपा नेता सचिन सिंह यादव लव इलियास अंसारी योगेंद्र सिंह यादव जग्गू आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शहीद सैनिक की पत्नी श्रीमती मिथिलेश यादव पुत्र राजन यादव चंदन यादव से अलग से गुफ्तगू की


ब्यूरो चीफ
आज तक 24 न्यूज़
परिमाल सिंह यादव