आवारा जानवर किसानों की फसल को मनमाने तरीके से कर रहे नष्ट
नवाबगंज फर्रुखाबाद
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दमूं में किसानों की फसल जानवर मनमाने तरीके से नष्ट करते हुए नजर आ रहे हैं जिस पर जिला प्रशासन किसी प्रकार की कोई रोकथाम करता हुआ नजर नहीं आ रहा है बेचारे किसान आवारा जानवरों को अगर रोकने जाते हैं तो बहुत किसान भाई अपनी जान गवा चुके हैं यह जानवर किसानों पर मनमाने तरीके से हावी हो जाते हैं कई किसान घायल कर दिए हैं योगी सरकार गौ माता के नाम
पर बहुत कुछ करते हुए नजर आ रही है लेकिन जिला प्रशासन व प्रधान आपस में मिलकर के सारा चारा दाना का जो कुछ खर्चा आता है बो लोग आपस में मिलकर के खा जाते हैं जिससे यह जानवर मनमाने तरीके से खेतों में घूम घूम कर किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं
ब्यूरो रिपोर्ट
आज तक 24 न्यूज़
परिमाल सिंह यादव
