भारत की जनवादी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर निकाला शहीद मार्च।
जनपद कासगंज,
कासगंज के कस्वा अमांपुर में भारत की जनवादी नौजवान सभा ने पूरे क्षेत्र में सामाजिक दिशा दी है और समाज को जागरूकता की ओर इशारा करते हुए एक महा सभा का आयोजन किया गया । आज इस भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा सहीद दिवस पर एक प्रोग्राम आयोजित किया।
अमांपुर में एक मिशाल कायम करने वाली यह महा सभा एक इतिहास बन गई। इस कार्यक्रम से पहले जनवादी नौजवान सभा के करुकर्ताओं ने अमांपुर की सड़कों पर सहीद मार्च निकाला। इस सभा ने इससे यह साबित कर दिया कि जनवादी नौजवान सभा कितनी मजबूत है।
इस कार्यक्रम में सभी नौजवान कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सहीद मार्च निकलने के बाद खण्ड विकास अधिकारी अमांपुर के मीटिंग हॉल में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बीते कुछ दिन पहले भारत की जनवादी नौजवान सभा और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा खो खो , कबड्डी की प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस गोष्ठी के बाद सभी प्रतियोगियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान भारत की जनवादी नौजवान के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिलाअध्यक्ष
अजय कुमार, ओमप्रकाश राजपूत जिला सचिव, सीपीएम नेता शालिगराम, भानु चौहान, आदि लोग मौजूद रहे l


