TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

बहिन के प्रेमप्रसंग की भनक लगी तो भाई ने बहिन को गोली मार दी, प्रेमप्रसंग से नाराज भाई बना खूनी।

 सुबह का समय था ,बहिन चारपाई पर सो रही थी गांव के ही लड़कों से युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था,भाई को इसकी भनक लगी तो चारपाई पर सो रही बहिन को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया,पुलिस की जांच लगातार जारी है।


क्या है पूरा मामला ?
परवीन नाम की महिला गांव में अपने एक बेटे और बेटी के साथ रह रही घी बेटी का नाम मुस्कान था जो 18 साल की थी। कड़ी मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार पाल रही थी। परवीन के पति मौo सफी का पन्द्रह वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। अब वह बच्चों के साथ रह रही थी।
सिर में लगी गोली,बह रहा था खून।
स्थानीय लोगों व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परवीन सुबह ही मजदूरी करने खेत पर  निकल गई थी वह घर पर बेटे और बेटी को छोड़ गई थी जो घर पर सो रहे थे । लगभग 11 बजे जब मां घर पर लौटी तो बेटी को चारपाई पर मृत देखकर माँ के होश उड़ गए। बेटी के सिर में गोली लगी थी चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था।



गांव के ही युवकों से था अबैध सम्बन्ध
जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस से मिली जानकारी कि मृतक युवती का अपने ही चचेरे भाई और गांव के अन्य युवक से चक्कर चल रहा था । कैसे भी करके युवती के इस गोपनीय सम्बंध की खबर भाई को मिल गई। मौका देखते ही भाई ने बहिन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्या की जांच में लगातार जुटी हुई है।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के संभल, कोतवाली क्षेत्र गुुुन्नौर के सैंजना मुस्लिम गांव का है।