प्रेग्नेंट महिला की गई जान- पेट में 7 माह का बच्चा, पेड़ के नीचे खड़ी महिला को बस का इंतजार, पार्षद महिला की टाटा पंच कार ने ले ली जान,
जनपद कासगंज,
थाना ढोलना के समीप उस समय क्षेत्र सन्न रह गया जब एक पार्षद महिला को टाटा पंच कार ने टक्कर मार दी और महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। कासगंज की तरफ से एक टी वी एस बाइक up87c0810 आ रही थी ।
जिसको राकेश नाम का व्यक्ति चला रहा था जो गांव नोपती थाना सहावर का रहने वाला बताया जा रहा है। राकेश अपनी पत्नी व बच्ची के साथ जा रहा था। जैसे ही राकेश ने अपनी बाइक ईसेपुर की तरफ मोडनी चाही तभी अचानक सामने से आ रही up87v7659 टाटा पंच कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ के नीचे खड़ी महिला को रौंद दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक महिला हितेश कुमारी पत्नी शिवकुमार अलीगढ़ बन्ना देवी थाना क्षेत्र के नरौली जफराबाद की रहने वाली थी। महिला प्रेग्नेंट थी जिसकी कोख में 7 महीने का बच्चा पल रहा था। या यूं कहें कि आज एक नहीं दो मौत हुई है महिला के साथ उसके वो सपने भी चले गए जिसका उसको इंतजार था महिला ने कभी सोचा भी ना होगा कि उसके साथ उसका वो सपना भी मर जायेगा जो दुनियां में आने से पहले ही खत्म हो गया।
उसकी तीन बेटियां हैं । महिला अपने मायके गांव इसेपुर आई थी वह बाजार जा रही थी । महिला अलीगढ़ नगर निगम से दो बार की पार्षद है। महिला रोड के किनारे पेड़ के नीचे बस का इंतजार कर रही थी । अचानक कार अनियंत्रित हो गई और कार ने उसको टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के मृत शरीर को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही जारी है।


