रिवाल्वर दिखाकर नर्स के साथ किया दुष्कर्म, अस्पताल संचालक बना दुष्कर्मी, FIR दर्ज हुई।
आरोपियों से नहीं सुरक्षित युवतियां
युवतियों के कहीं नौकरी करने का धर्म है या नहीं जब संचालक ही निकले गंदी नजर का हबसी तो किस पर भरोसा किया जाए नौकरी करने वाली लड़कियां अब मालिकों से भी महफूज नहीं।
क्या है पूरा मामला
एक मामला बरेली से सामने आया है जहां BD JANTA ASPATAL का संचालक चन्द्र प्रताप के विरुद्ध यौन उत्पीणन व दुष्कर्म के दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़िता नर्स ने बताया कि नौकरी के दौरान अस्पताल संचालक चन्द्र प्रताप ने उसे रिवाल्वर दिखाकर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़िता युवती शाहजहांपुर की रहने वाली है पीड़िता नर्स ने सारी घटना कोतवाल सुरेश चंद्र गौतम को आपबीती बताई कि पीड़िता ने BD JANTA ASPATAL में जनवरी में नर्सिंग स्टाफ में नौकरी ज्वाइन की थी। नौकरी के महज कुछ दिनों बाद से ही अस्पताल मालिक की गंदी नजरें नर्स पर पढ़ने लगी। फोन पर भी अश्लील बातें करना शुरू कर दी। इतना ही नहीं यह शख्स अस्पताल जाता तो नर्स को अश्लील हरकत कर छेड़ता था। जब नर्स इसका विरोध करती तो तरह तरह की धमकियां देता था कहता था कि अगर बात ना मानी तो बरेली में नहीं रह पाएगी।
आरोपी नर्स का पीछा करता रहा
बात अभी यहीं खत्म नहीं हुई पीड़िता ने बताया कि चार जून को रुहेलखंड यूनीवर्सिटी गई थी , लेकिन एक तरफा चाहत ने चन्द्र प्रकाश को पागल बना दिया वह उसका पीछा करते करते वहां भी पहुंच गया। अगले दिन नर्स शहीद भगत सिंह अस्पताल के पास पहुंची वहां चन्द्र प्रताप ने उसका हाथ पकड़ लिया और कार में बैठने के लिये कहने लगा , नर्स चिल्लाई तो लोगों को पास आता देख आरोपी वहां से भाग गया।
कहानी अभी बाकी है आरोपी को पीड़िता के कमरे के बारे में पता चला तो आरोपी उसके कमरे तक पहुंच गया और गेट बजाया लेकिन डरी हुई युवती ने गेट नहीं खोला , युवती ने समझदारी दिखाते हुए गेट ना खोलकर तत्काल डायल 112 पर कॉल किया सूचना पर तत्काल 112 पुलिस आ गई पुलिस को देख आरोपी घबरा गया और मौके से फरार हो गया। CO ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। सोचनीय विषय है कि आरोपी में इतनी हिम्मत कैसे आई जो पीड़िता का पीछा करते करते कहाँ से कहाँ पहुंच गया। ऐसे में आरोपी के खिलाफ कार्यवाही ना हुई तो इस तरह सीधी साधी युवतियों का जॉब तो दूर की बात घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा।



