छात्रा को सरे राह मारी गोली , एक दिन पहले दी थी धमकी, कहा मुझसे शादी ना की तो गोली मार दूंगा, अगले दिन मार दी 3 गोली।
जिधर सुनो उधर ही अपराधों का सिलसिला जारी है अपराध रुकने का नाम नही ले रहे । सबसे बड़ी बात यह है कि इन अपराधियों में इतना बड़ा अपराध करने का हौसला आता कहां से है। दिन पे दिन अपराध जन्म ले रहे हैं ।क्या इन्हें रोकना आसान होगा? इलाकाई लोगों का दिल तो तब दहला जब सुना कि एक छात्रा को सरेराह गोली मार दी। इससे लोगों के दिल में दहशत भर गई और सोचमे पर मजबूर हो गए ,क्या बेटियों को अकेला भेजना इतना आसान है ? इस घटना ने लोगों के दिल में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पूरा मामला क्या है?
दरअसल पूरा मामला यह है कि विहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जहां अपराधियों ने इतना घिनौना अपराध किया है कि दिन दहाड़े सड़क पर जा रही छात्रा को गोली मार दी है। जिसके बाद छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर सुन इलाके में सन्नाटा छा गया। जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने बताया कि एक दिन पूर्व धमकी मिली थी , एक लड़के ने कहा था कि मुझसे शादी कर ले वरना गोली मार दूंगा । अगले दिन ही अपराधियों ने समस्तीपुर जिले में तांडव मच दिया। अपराधियों ने लोगों के दिलों खौफ का तूफान खड़ा कर दिया। स्कूल जा रही एक छात्रा को बीच सड़क पर गोली मार दी। अपराधियों ने छात्रा को तीन गोलियां मारी गई, जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा को एक दिन पहले धमकी दी गई कि यदि उसने शादी ना की तो गोली मार दी जाएगी। जिसके अगले ही दिन अपराधियों ने छात्र को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देकर एक तरह से पुलिस को चुनौती दे दी है।
पुलिस कोइस घटना की सूचना मिली तत्काल घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस जांच के बाद मृतक छात्रा की पहचान सोनम कुमारी पुत्री उमेश ठाकुर निवासी कैजिय गांव के रूप में हुई । जानकारी के अनुसार जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में ही छात्र को गोली मारी गई। बताया जा रहा है कि सुबह के समय छात्रा घर से स्कूल जा ने के लिए निकली थी। बीच रास्ते में मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी। एक मलंग नाम की जगह है उसी जगह छात्रा को गोली मारी गई।
स्कूल ड्रेस में सड़क पर लड़की का शव पड़ा जिसे दिखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आसपास व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्रा की हत्या के बाद इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है । माहौल पूरी तरह गरमा व तनावपूर्ण बन गया है। पुलिस कारवाही में लग गई हैं। घटना स्थल से 3 खोखे बरामद हुए हैं , हत्या का कारण व अपराधियों की पहचान में पुलिस लगातार लगी हुई है। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।
