TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

गर्लफ्रैंड बोली प्यार है मुझसे तो मर के दिखाओ, लड़का दिल पे ले गया और दे दी जान, कैसे हुआ विवाद ? देखें पूरी खबर विस्तार से।

 क्या है प्रेमी-प्रेमिका का हैरतअंगेज मामला?

एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहां एक मैरिड गर्लफ्रैंड अपने बॉयफ्रेंड से बोली अगर तुम्हें मुझसे इतना प्यार है ...तो पहले मर कर दिखाओ तो जानूँ कि तुम मुझसे प्यार करते हो ।  प्रेमी प्रेमिका के इस छोटे से विवाद ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि कुछ ही पल गुजरे थे कि युवक ने फांसी का फंदा डालकर अपनी जान दे दी। युवक के परिवार ने प्रेमिका को ही उसकी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।  इधर पुलिस मोबाइल चैट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरी घटना की जांच कर रही है।


प्रेमी-प्रेमिका में हुआ विवाद ,प्रेमिका बोली मरकर दिखाओ कितना प्यार करते हो, प्रेमी ने दे दी जान

ये पूरी कहानी सुनकर दंग रह जाएंगे ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की है जहां प्रेमी प्रेमिका किसी बात को लेकर झगड़ गए, इसी छोटे से विवाद में बेहया प्रेमिका बोली मुझसे प्यार करते हो तो पहले मरकर दिखाओ तो समझूं कि तू म मुझसे प्यार करते हो। यह बात सुन प्रेमी सोच में पड़ गया और कि ऐसी प्रेमिका जो प्यार का इम्तिहान जान लेकर ले रही है। फिर भी प्रेमी ने उससे कहा कि तुम यह क्या बोल रही हो ? मैं हकीकत में मर जाऊंगा। प्रेमिका ने एक बार ना सोचा कि बात को यहीं खत्म कर दिया जाए , वह इतनी बेशर्म ,बोली कि हां जानती हूं तुम क्या कर सकते हो? इतना बोलकर प्रेमिका अपने घर चली गई। वो घर चली तो गई लेकिन किसी की जिंदगी लेकर गई, घर पहुंचने के बाद थोड़ी देर में उसे खबर मिली कि उसके प्रेमी ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी है। प्रेमी के परिजन प्रेमिका को ही उसकी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस की जांच  जारी है।


सुबोध ही था घर का जिम्मेदार चिराग, वही घर का पालन पोषण करता था।

मामला यू पी के साकेतनगर कानपुर के है यहां का निवासी शेषनाथ जिसके 3 बच्चे हैं। एक बेटा जिसका नाम सुबोध और 2 बेटियां हैं। कुछ दिनों पूर्व शेषनाथ की मृत्यु हो गई थी। शेषनाथ की मौत के बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी सुबोध पर ही आ गई थी। सुबोध एक प्राइवेट कम्पनी में जॉब कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अब इस परिवार का जिम्मेदार चिराग इस दुनियां में नहीं रहा ,सुबोध ने फांसी के फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी।

सुबोध के परिजनों ने बताईं कुछ अहम बातें।

मृतक सुबोध के परिजनों ने इस कहानी की कुछ बातें बतायीं । परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों से एक महिला जो मोहल्ले की ही रहने वाली है उस महिला से सुबोध का चक्कर चल रहा था। दोनों एक दूसरे से फोन फोन पर बातें करते व एक दूसरे से मिलते भी थे। फोन पर चैटिंग भी करते थे , सोमवार का दिन सुबह का समय था , उस महिला को लेकर सुबोध घर पर आया था। जब घर पर दोनों थे तो इनके बीच कुछ अनबन हो गई थी। इस हल्के से विवाद में ही महिला ने ताना दे दिया कि मुझसे प्यार है तो जान देकर दिखाओ। तो सुबोध ने पलटकर जबाब दिया कि मैं तुमको जान से ज्यादा प्यार करता हूँ। बेशर्म महिला ने बात खत्म नहीं की और बोली तो मरकर दिखाओ तो जाने कितना प्यार करते हो। सुबोध के मुताबिक महिला का कुछ ज्यादा ही हो गया तो सुबोध ने ये बात दिल पर ले ली , उसने कहा भी था क्या कह रही हो सोच लो मर भी जाऊंगा। महिला बोली हाँ ठीक है। उसके बाद वह अपने घर चली गई । कुछ ही देर में सुबोध ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब घर वाले सुबोध के कमरे में घुसे तो सुबोध को फांसी पर लटका देख चीख पड़े।

सुबोध को फांसी पर लटका देख परिजनों की निकली चीख।

घबराए परिजनों ने तत्काल थाना किदवई नगर पुलिस को सूचना दे दी। तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और घटना का मौका मुआयना किया। पुलिस ने सुबोध के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबोध के परिजन अब महिला को ही सुबोध की मौत का जिम्मेदार बता रहे हैं। महिला शादीशुदा बताई जा रही है उसके 2 बच्चे भी हैं।

सुबोध के मामा ने कही अपने मन की बात , खोल दिया पूरा राज।
और थाना इंचार्ज ने दिया कार्यवाही का आश्वाशन।

सुबोध के मामा राजकिशोर के दिल में भांजे की दुखभरी दास्तान छुपी थी , राजकिशोर को अपने भांजे की मौत का काफी दुख था। राजकिशोर ने बताया कि इस महिला ने मेरे भांजे को अपने झांसे में देकर फंसा लिया। उसी के कारण आज मेरा भांजा इस दुनियां में नहीं रहा, मेरे भांजे की मौत की बजह यह महिला ही है। SHO विजय सिंह ने बताया कि लड़के ने सोसाइड किया है इसकी जांच की जा रही है। साथ ही जो महिला से चैटिंग होती थी इसको मद्देनजर फोन की भी जांच जारी है । सुबोध के परिजनों की तहरीर के आधार पर पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।