भाई ने बहिन के साथ जो किया आपका दिल दहल जाएगा, घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस के सामने गुनाह कबूला, अबैध सम्बन्ध की खातिर कर दी हत्या।
भाई ने क्यों कर दी अपनी ही बहिन की हत्या ?
दरअसल बहिन के पड़ोसी युवक से प्रेम सम्बन्ध थे जिसकी वजह से पूरे परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता था। 3 दिन पूर्व घर से गायब हो गई थी फिर जब लौटकर आई तो भाई को बुरा लगा और बहिन की गला घौंटकर हत्या कर दी। फिर थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल लिया।
बहिन के थे पड़ोसी युवक से अबैध सम्बन्ध । भाई ने कबूला जुर्म।
आरोपी ने बारदात को अंजाम देने के बाद पूरी घटना पुलिस को थाने जाकर बताई - कि मेरी बहिन की शादी हो गई थी पिछले 6 माह से अपनी ससुराल नहीं जा रही थी। फिर पता चला कि उसके पड़ोसी एक युवक से प्रेम सम्बन्ध हैं जिससे पूरा परिवार शर्मशार था। 28 जून को बहिन घर से गायब हो गई और अब मंगलवार को लौटकर घर आई तो यह बर्दाश्त ना हुआ और गला घौंटकर हत्या कर दी।
जब हत्या करने के बाद आरोपी थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया और आरोपी के घर पुलिस पहुंची , घटना स्थल पर पहुंचने के बाद महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम फोरेंसिक टीम, के साथ साक्ष्य जुटाकर जांच में लगी हुई हैं। और आरोपी से लगातार पूंछताछ की जा रही है।
यह पूरी घटना उत्तर प्रदेश मेरठ के लोहियानगर थानाक्षेत्र के हुमांयूँ नगर की है।

