चार साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, 300 मीटर दूर जंगल में खून से लथपथ मिली लाश। दुष्कर्म की आशंका।
एक शादी समारोह था ,बहुत खुशी खुशी एक 4 साल की बच्ची अपनी मां के साथ शादी समारोह में गई थी बड़ी धूमधाम के साथ शादी में सम्मिलित हुई थी। क्या बेटी क्या माँ किसी को क्या पता कि ये समारोह बच्ची की जिंदगी का आखिरी समारोह होगा, ।
अचानक शादी समारोह से बच्ची गायब हो गई। सभी लोग पूरी रात बच्ची की तलाश करते रहे लेकिन बच्ची का कोई पता ना लगा। लेकिन पैरों तले जमीन तो तब खिसकी जब बच्ची की खून से सनी लाश सुबह एक सुनसान जंगल के रास्ते पर देखी। जहां शादी समारोह चल रहा था वहां से करीब 350 मीटर दूर एक जंगल में मिली ।
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। परिवार व स्थानीय लोगों के मुताबिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
पूरा मामला जौनपुर जिले के थाना जफराबाद क्षेत्र का है।

