TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अजीब प्रेम कहानी का अंत - भाई बहिन एक दूसरे से प्यार करते थे, शादी करना चाहते थे, शादी ना हुई तो दोनों ने पंखे से लटककर जान दे दी।

 प्रेम कहानी का दर्दनांक अंत

प्रेम कहानी बहुत सुनी होंगी लेकिन एक भाई बहिन के रिस्ते को दाग लगा देने वाली ऐसी उलझी हुई स्टोरी जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे । भाई बहिन की प्रेम कहानी जो पिछले 3 सालों से चल रही थी आज उस प्रेम कहानी का अंत हो गया । शादी ना हुई तो दोनों ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।

ममेरे भाई और फुफेरी बहिन की प्रेम कहानी

ममेरा भाई और फुफेरी बहिन एक दूसरे से बेइम्तिहां प्यार करते थे जिनके प्यार की कहानी चोरी छिपे पिछले तीन साल से चल रही थी।  उनकी प्रेम कहानी उस कगार पर पहुंच गई थी कि उनमें एक दूसरे के बिना ना जीने की कसमें होती थी। वे एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन रिस्ते ऐसे थे कि परिवार की तरफ से शादी होने के चांस  बिल्कुल नहीं थे। इनकी प्रेम कहानी एक दिन उजागर होकर सबके सामने आई तो सुनकर सब चकित रह गए।




दोनों भाई बहिन ने एक दूसरे के प्यार में दे दी जान

ये दिल को झकझोर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ का है जहां भाई बहिन के रिस्ते में प्यार पनप गया । इस उलझी हुई प्रेम कहानी में प्रेमी प्रेमिका रिस्ते में ममेरे भाई अनिकेत फुफेरी बहिन अंजलि  ने कमरे में पंखे से अलग अलग दुपट्टे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर  ली। जब परिजनों को सूचना मिली तो परिजन घर पहुंच गए जब घर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों के शव पंखे से लटके मिले यह दे परिजनों के पसीने छूट गए। दोनों तीन साल से रिलेशन में थे और शादी करना चाहते थे। लेकिन घर वाले इस रिस्ते से बिल्कुल तैयार नहीं थे।

अनिकेत बुआ के घर से ले भागा अंजलि को

इस पूरे मामले पर नजर डालें तो मामला तेलीबाग के न्यू बलदेव विहार कॉलोनी के है। 21 साल का अनिकेत परिजनों ले साथ किराये के मकान में रहता था। अनिकेत अपने घर कहकर गया कि मैं अहमदाबाद जा रहा हूं लेकिन वह नोएडा खोडा कॉलोनी अपनी बुआ के घर पहुंच गया। वहां से 18 वर्षीय अंजलि को अपने साथ ले भागा। फिर दोनों अयोध्या पहुंच गए। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने पर अनिकेत को तलाश लिया।


परिजन को चकमा देकर दोनों दोवारा हुए गायब

अनिकेत के मिल जाने के बाद परिजन दोनों को समझाने के उद्देश्य से अपने एक रिस्तेदार के यहां इटावा ले जा रहे थे। इनकी प्रेम कहानी के शातिराना दिमाग ने सबका दिमाग हिला दिया। जैसे ही कानपुर जंक्शन पर पहुंचे तो दोनों एक एक कर परिजनों की आंखों में धूल झोंककर ट्रैन से नीचे उतर गए। सभी परिजन इटावा पहुंचे देखा तो दोनों गायब हैं यह देख परिजनों की टेंशन और बढ़ गई। उसके बाद परिजन घर के लिए वापस चल दिये। रात को एक बजे घर पहुंचे कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलने पर देखा तो अंजलि और अनिकेत दोनों दुपट्टों के सहारे पंखे पर लटके मिले यह देख सबकी पैरों तले जमीन खिसक गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ।

इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो तत्काल पी जी आई पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। दोनों के शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। और फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। इस मामले में पी जी आई इंस्पेक्टर ने बताया कि अंजलि और अनिकेत का रिश्ता भाई बहिन का था दोनों करीब 3 साल से रिलेशन में थे शादी करना चाहते थे। परिजनों के मम करने पर यह कदम उठाया है।


दोनों के परिजनों में लंबे समय से थे मतभेद व नाराजगी ।

इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने यह भी बताया कि दोनों के परिजनों में आपसी मतभेद चल रहे थे । लगभग सात साल पहले अनिकेत की सिस्टर सलोनी ने अंजलि के भाई सुनील के साथ प्रेम विवाह किया था। इसके चलते दोनों के परिजनों में बोलचाल बन्द थी। लेकिन नजदीकी रिलेशन के कारण  शादी के लिए तैयार नहीं हुए। वहीं दोनों की मौत आत्महत्या बताई गई , पुलिस व फोरेंसिक टीम द्वारा जांच व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।