TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

नया प्यार मिला तो सात वर्ष पुराना रिश्ता भूल गई, पति को सांप से डसवाकर मार दिया।

 आखिर क्यों खेल रही है महिलाएं पतियों की जिंदगी से?

ऐसे मामले बहुत साममे आ रहे हैं जहां पत्नियों द्वारा पतियों को शिकार बनाया जा रहा है। ये महिलाऐं पुरुषों को मारने के नए नए तरीके खोज रही हैं। कोई नीले ड्रम का प्रयोग कर रही हैं तो कोई बाथरूम के फर्श में चिनवा रही है। कोई पहाड़ी से धकेल रही है तो कोई जहर देकर मार रही है। कोई सुपारी किलर को सुपारी दे रही है तो कोई ट्रैन से फिकवा रही है। हद तो तब हो गई जब एक औरत ने अपने ही पति को सांप से डासवाकर मार डाला ये मौत की कहानी जिसने सुनी वही दंग रह गया।

मेरठ मर्डर मिस्ट्री

मामला मेरठ का है जहां जहां एक पत्नी ने नया कातिल मुस्कान रूप धारण किया, जी हां एक और कातिल बनी पत्नी। जिसने नया प्यार मिलते ही सात जन्मों के बंधन यानी सात जन्मों का साथ निभने वाले  बंधन को पल भर में चकनाचूर कर दिया। नया प्यार मिलते ही पति को मारने के लिये प्रेमी के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिस रच डाली।


क्या है पूरा मामला ? समझिए ।

मेरठ में एक ऐसी खौफनाक करतूत सामने आई है जहां प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मारने का एक नया तरीका खोजा । पति रात को जब सोने की तैयारी कर रहा था तभी पत्नी ने अपने पति के साथ ऐसी खौफनाक साजिस रची कि उसे प्यार का झूठा नाटक दिखाकर उसे रात में नींद की ओवरडोज दवा दे दी । और पति के विस्तर में सांप छोड़ दिया और उससे कटवा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल पत्नी की प्लानिंग थी कि वो अपने पति के बीमा के रुपयों से अपने प्रेमी के साथ अय्यासी करना चाहती थी। मगर तेज तर्रार पुलिस ने कुछ ही घण्टों में इस हत्याकांड का  खुलासा कर दिया। और दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया।

  क्या है हत्या का असली खेल? जानें पूरा मामला

अतुल और दामिनी दोनों एक दूसरे के बंधन में बंध गए लगभग सात साल पहले अतुल और दामिनी की लव मैरिज हुई थी । दोनों साथ मिलकर एक प्ले स्कूल जो "कृष्ण किड्स स्कूल" के नाम से जाना जाता है जिसे चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे थे । दोनों स्कूल चला रहे थे इसी दरमियान दामिनी के जीवन में तुषार नाम के एक शख्स की एंट्री हो गई। दोनों में एक दूसरे से प्रेम प्रसंग शुरुभो गया । कहते हैं कि चाहत का कोई अंत नहीं होता कहानी बढ़ती गई , हालांकि तुषार इन्हीं के प्ले स्कूल में ड्राइवर था । इसी ड्राइवर के साथ मिलकर दामिनी ने अपने ही पति की हत्या करने की साजिश रच दी। पति को भनक तक नहीं थी कि उसके साथ क्या होने वाला है। अतुल अपनी पत्नी से बेइम्तिहां प्यार करता था वो इतना मगरूर था कि कभी सोच भी सकता था कि मैं जिसे इतना प्यार करता हूँ एक दिन वही मेरी पत्नी मेरी मौत बन जाएगी।


क्या अतुल के बीमा के रुपयों से दोनों अय्यासी करना चाहते थे?

अतुल का बीस लाख रुपये का बीमा था इस बीमा को हड़पने के लिए दोनों ने अतुल की हकीकत मौत की साजिस रच ली। अतुल की हत्या की बारदात को अंजाम देने के लिए सबसे पहले दो सपेरों से सम्पर्क साधा। उधर दामिनी भी अपने पति की हत्या करने की साजिस में कोई कसर नहीं छोड़ रही थी। दामिनी ने अतुल के खाने में नींद की ओवरडोज गोलियां मिला दी थी । नींद की दवा वाला खाना खाकर अतुल गहरी नींद में सो गया। अतुल के गहरी नींद में सो जाने के बाद उसकी चादर में सांप छोड दिया ,सांप ने अतुल को दस लिया और उसकी मौत हो गई। लेकिन मेरठ पुलिस भी कुछ कम दिमाग वाली नहीं है मेरठ पुलिस को इस मौत के मामले में कुछ संसय हो गया। और लगातार इस मामले पर नजर गड़ाए रही मेरठ पुलिस

इस मौत की मिस्ट्री कैसे सुलझी?

पुलिस अधीक्षक मेरठ के अनुसार मौत की मिस्ट्री को सुलझाने के लिए मेरठ पुलिस पूरी तरह तैयार हो चुकी है। पूरी तरह जांच पड़ताल पर लग गई है। जब मेरठ पुलिस ने तुषार और दामिनी के  फोन चैक किये तो सारी हकीकत पर से पर्दा उठ गया। दामिनी और तुषार के बीच घण्टों के हिसाब से बातें हुआ करती थी। सबसे चौकाने वाली बात तब सामने आई जब तुषार मोबाइल में डिब्बे में सांप वाली फ़ोटो देखी गई। फोटो देखने के बाद शक का गुंजाइश खत्म हो गया दोनों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो क्या हकीकत थी  दोनों ने अपना जुर्म बयाँ कर दिया। मेरठ पुलिस ने दोनों आरोपियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। अभी सपेरे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही सपेरा भी पुलिस के शिकंजे में होगा।