TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

ललिता गौतम हत्याकांड बना सनसनीखेज मामला, कमिश्नरी चौराहा हुआ छावनी में तब्दील। देखें पूरी खबर।

 

एक बार फिर एक और हत्या कांड जिसे लेकर मेरठ में बबाल मचा हुआ है। ललिता गौतम हत्या एक सनसनीखेज हत्या कांड बन चुका है । जिसको लेकर लोग आक्रोश में हैं और लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आजकल हत्याओं के माम्मले ज्यादातर सामने  आ रहे हैं। यहाँ क्या बजह हो सकती है ? प्रशासन की ढील या लोगों की मानसिकता। 

बात करें आगे की तो ललिता हत्या कांड को लेकर विरोध प्रदर्शन की आशंका ले चलते मेरठ कमिश्नरी चौराहा एक छावनी में बदल दिया है। जहां बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किए हैं । जिससे कि शहर की कानून व्यवस्था सुद्रण बनी रहे। आज़ाद समाज पार्टी ,व अन्य विपक्षी पार्टियों के विरोध प्रदर्शन की आशंका को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। कई थानों की पुलिस व पी ए सी बल की तैनाती कर दी गई है। कमिश्नरी चौराहे पर वेरिकेटिंग कर दी गई है, कमिश्नरी चौराहे पर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है । किसी को भी चौराहे पर एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है।


कमिश्नरी पर पुलिस तैनाती तक ही सीमित मामला नहीं है । खुफिया एजेंसी की टीमें भी सादा कपड़ों में सक्रिय है सभी पर खुफिया एजेंसी की निगरानी बनी हुई है। अधिमारियों को पल पल की जानकारियां बराबर दी जा रही हैं। प्रशानिक अधिकारियों द्वारा स्थिति की पूरी मोनिटरिंग की जा रही है। ड्रोन कैमरों की निगरानी भी बनी हुई है। वरिष्ठ अधिकारियों के साफ निर्देश हैं कि  जो भी कानून को हाथ में लेगा उनके खिलाफ शख्त कार्य वाही की जाएगी।