मासूम आरव की पटक पटक कर हत्या करने वाले को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा। देखें पूरा मामला क्या था ?
फिरोजाबाद,
एक मासूम बच्चे को पटक पटक कर जान से मार डाला , बच्चे को जान से मारने वाले अपराधी बिराज को न्यायालय ने दोषी करार दिया और उसे फांसी की सजा सुना दी। विराज ने बच्चे की मां से शादी करने को लेकर मासूम की हत्या की थी। न्यायालय ने एक माह 9 दिन में पूरा कर दिया अपराधी की सजा का प्रावधान। पुलिस ने मात्र 6 दिन में ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था।
फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में 30 मई की घटना है जब एक शख्स ने एक महिला से शादी करने को लेकर उसके बच्चे को जमीन पर पटक पटक कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। जब यह घटना सी सी टी वी कैमरे में कैद हुई । इस घटना को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। जब हत्यारे ने एक गली में ले जाकर बच्चे को बेरहमी से पटक पटक कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के महज कुछ ही घण्टों में पुलिस ने विराज को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया गया।
आज जब नजारा देखा गया तो लगा कि कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाया है । विराज बीच में और फ़ोर्स चारों तरफ चल रहा था । आज इस कोर्ट के फैसले से पूरा देश खुश है। और काफी लोग कमेंट के जरिये कोर्ट के फैसले की सराहना कर रहे हैं। और ये भी कहना है कि ऐसे अपराधियों को यही सजा होनी चाहिए ताकि किसी मां की गोद सूनी ना हो।
आज मृतक बच्चे की मां को असली न्याय मिला है जो न्यायालय ने दिया है, आज एक मां के कलेजे को ठंडक मिली है जब बच्चे की मां ने सुना कि विराज को न्यायालय ने फांसी की सजा सुनाई है। मृतक बच्चे की मां की यही मांग थी कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि किसी और के बच्चे की मां की गोद सूनी ना कर दे।


