TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पीजीटी (अर्थशास्त्र) प्रवक्ता पद पर चयनित डॉ. ब्रजेश कुमार शाक्य का अखिल भारतीय शाक्य महासभा ने किया भव्य सम्मान

       मैनपुरी जनपद के ग्राम एवं पोस्ट छाछा निवासी डॉ. ब्रजेश कुमार शाक्य, पुत्र श्री रामनाथ शाक्य, के उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज द्वारा वर्ष 2026 में पीजीटी (अर्थशास्त्र) प्रवक्ता पद पर चयनित होने पर क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। डॉ. ब्रजेश कुमार शाक्य अर्थशास्त्र विषय में पीएच.डी. उपाधि प्राप्त करने के साथ-साथ यूजीसी-नेट (अर्थशास्त्र) भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने पूरे शाक्य समाज एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।


इस गौरवपूर्ण अवसर पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। महासभा के प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर तथा तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी साझा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।


सम्मान समारोह में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह शाक्य, संयुक्त सचिव महेंद्र सिंह शाक्य, कोषाध्यक्ष हिमांशु सिंह शाक्य सहित अनीत शाक्य एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. ब्रजेश कुमार शाक्य की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां समाज को नई दिशा और नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।


डॉ. ब्रजेश कुमार शाक्य ने सम्मान के लिए अखिल भारतीय शाक्य महासभा के सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए और अधिक ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने युवाओं से निरंतर अध्ययन, धैर्य और कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। पूरे परिवार में खुशी की लहर देखने को मिली तथा सभी ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों का मानना है कि डॉ. ब्रजेश कुमार शाक्य की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए युवाओं को उत्साहित करेगी।