हरियाणवी सिंगर हत्याकाण्ड- इंसाफ ना मिला तो योगी के दरबार में दे देंगे जान - स्वाति (सीमा)
गहरियाणवी सिंगर और अंकित बाल्यान की हत्या के बाद अंकित की पत्नी स्वाति(सीमा) और बहन रीना ने अंकित की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। और साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि अगर अंकित की हत्या का इंसाफ ना मिला तो cm के दरबार में अपनी जान दे देंगे। परिवार ने अंकित के हत्यारों गिरफ्तारी व कड़ी से कड़ी सजा की माग की है।
अंकित बाल्यान के परिवार में मातम के साथ साथ गुस्सा भी देखा जा रहा है अंकित की पत्नी स्वाति (सीमा) व बहिन रीना का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। दोनों ने कैमरे के सामने आकर मुख्य मंत्री से अंकित के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। और कहां सामली के बीच बाजार में अंकित पर दिनदहाड़े गोलियां चलाई गई और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्यारे भाग गए। परिवार ने इंसाफ की मांग करते हुए पुलिस की कार्यवाही और देरी से एक्शन पर भी सबाल खड़े हो रहे हैं
