TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

दोस्त ने ही लेली दोस्त की जान, 18 साल पुराने दोस्त ने कर दी दोस्त की हत्या, बुर्का पहनकर बारदात को दिया अंजाम,चैन और ब्रासलेट के लालच में की हत्या।

कानपुर-

दोस्त ही निकला गद्दार ,

 कहते हैं कि दोस्ती का एक बहुत बड़ा रिश्ता होता है, जब दोस्त ही निकले दोस्त का दुश्मन तो किसपे भरोसा किया जाए। एक दो तीन चार छोड़ो 18 साल पुरानी दोस्ती थी दोनों की फिर भी दोस्त ने ही दोस्त की जान लेली। आरोपी बुर्का पहनकर आया कोचिंग में घुसा और दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।


प्रकाश चन्द्र कोचिंग संचालक थे कोचिंग चलाते थे बच्चों को शिक्षा देते थे मौत वाले दिन अपने घर कॉल करके कहा था कि आज मैं घर नहीं आऊंगा कोचिंग पर ही सो जाऊंगा। प्रकाश को क्या पता था कि आज मेरी जिंदगी का आखिरी दिन होगा दोस्त ही मेरी जान का दुश्मन बन जायेगा। जब सुबह प्रकाश घर नहीं आये तो परिजन कोचिंग पर गए  देखा कि प्रकाश का शव खून से लथपथ पड़ा था । यह देख सभी के पैरों तले जमीन कजिसक गई । तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने देखा तो लगा कि रात को जमीन पर गिर गए होंगे। जब परिजनों ने कहा कि इनकी गले की चैन और ब्रासलेट नहीं है तो पुलिस को सक हुआ और साक्ष्य जुटाना शुरू के दिये और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 


पुलिस ने छानवीन शुरू कर दी कोचिंग के पास लगे cctv कैमरे देखे तो उसमें कुछ सुराग ना मिला फिर और भी cctv कैमरे देखे तो एक बुरखा में कोई दिखाई दिया। पुलिस ने उसे भी नजरअंदाज कर दिया। फिर स्वयं पुलिस कमिश्नर ने cctv देखे तो बुर्खे वाली महिला को देखा पुलिस कमिश्नर ने दिमाग लगाते हुए बारीकी से देखा तो बुर्खे वाली महिला की चाल में कुछ फर्क लगा। दरअसल वो महिला नहीं बुर्खे में प्रकाश का दोस्त मोहित द्विवेदी था। लेकिन आरोपी पर शक कैसे होता वो तो सुबह मगरमच्छ के आँशु लेकर प्रकाश के परिजनों के साथ मिल गया। 


पुलिस सुराग ढूढ़ते ढूढते आखिर आरोपी तक पहुंच ही गई। आरोपी मोहित द्विवेदी को दबोच लिया और उससे पूछताछ की । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो खुद एक कोचिंग सेंटर चलाता था जो बन्द हो चुका था मोहित पर कर्ज भी हो गया था,मोहित और प्रकाश कुछ दिन पूर्व बाहर घूमने भी गए थे तभी प्रकाश ने अपनी 5 लाख की चैन और ब्रासलेट के बारे में बताया लेकिन प्रकाश को क्या पता था कि मोहित के दिल में क्या व्हेल रहा है मोहित की नीयत खराब हो गई और प्रकाश को मारने की प्लानिंग रचने लगा। 


आरोपी ने एक बुरका खरीदा और एक जोड़ी चप्पल खरीदी गाड़ी में बैठकर गया गाड़ी में ही बुर्का पहना और प्रकाश के कोचिंग पर जा पहुंचा ,पहले तो दोनों में हाथापाई भी हुई प्रकाश ने अपने को बचाने का पूरा प्रयास की किया लेकिन प्रकाश जमीन पर गिर गए सिर से खून बहने लगा आरोपी ने खींचकर अंदर किया। और चैन,ब्रासलेट लेकर प्रकाश की हत्या कर भाग गया। 

पुलिस ने cctv का सहारा लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।