आज बड़ी संख्या में मां के भक्तों ने निकाली मां काली की शोभा यात्रा
नवरात्रि का त्यौहार बहुत मान्यताओं का त्यौहार
क्या रही त्यौहार मनाने की प्रक्रिया ?
हमारे देश में हिंदुओं के बहुत से ऐसे त्यौहार हैं जिन्हें बहुत ही धूम धाम से मनाया जाता है। इन्ही त्यौहारों में से एक नवरात्रि का त्यौहार भी आता है जिसे बहुत ही खुशियों व धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं एटा जिले में हर वर्ष नवरात्रि का त्यौहार कुछ अलग अंदाज में मनाया जाता है।
इसी कड़ी में बात करें तो आज एटा जिले के कोतवाली नगर वनगांव के काली मोहल्ला से काली माता की शोभायात्रा निकाली गई। बात करें झांकियों की तो कलाकारों द्वारा झाकिऊओं का अलग ही अंदाज रहा ।
कलाकारों ने अपनी कलाकारी के साथ इतनी सुंदर झांकियों को दिखाया कि सभी माता के भक्तों का मन मोह लिया। कलाकारों ने सुंदर सुंदर देवी देवताओं के रूप धारण कर झांकियों की झलक दिखाई। सबसे बड़ी बात कि यहां शोभायात्रा की इतनी मान्यता मानी जाती है बहुत बहुत दूर दराज से लोग यहां शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आते हैं।
यह माता काली की शोभायात्रा एटा के बनगांव मोहल्ला तेली से शुरू होकर माया पैलेस चौराहे से निधौली रोड होते हुए तेली मोहल्ला में शोभा यात्रा का समापन हो गया। इस शोभा यात्रा के मौके पर काफी संख्या में भीड़ मौजूद रही साथ ही कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह , बस स्टैंड चौकी प्रभारी अभिषेक वत्स सहित सिविल चौकी प्रभारी मय पुलिस फ़ोर्स के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे।
