TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने श्रमिक समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

 अलीगढ़। 

भारतीय मजदूर संघ, अलीगढ़ की ओर से श्रमिकों एवं कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के नाम अपर जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।


ब्रज संभाग प्रमुख शंकर लाल के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए श्रमिकों एवं कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की।


     जिला मंत्री पुष्पेंद्र कुमार ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष सुशील शर्मा, महानगर मंत्री राजेश चौहान, शिवांगी पाठक, अनामिका, पवन कुमार, आदिल अहमद, शशांक गुप्ता, राजेंद्र कुमार, ललित कुमार, सहित संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ एवं विद्युत तापीय संविदा कर्मचारी संघ के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।