TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही की पोल!… ,दो दिन से गायब मिली वन स्टॉप सेंटर मैनेजर, महिला आयोग सख्त

 कासगंज | 30 मार्च 2026 ,

नपद कासगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रविवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जो सच्चाई सामने आई, उसने जिम्मेदारियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया।

वन स्टॉप सेंटर की मैनेजर प्रियंका यादव बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के अनुपस्थित पाई गईं। चौंकाने वाली बात यह रही कि वह पिछले दो दिनों से बिना छुट्टी लिए गायब थीं।


इस लापरवाही पर राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को स्पष्ट आदेश दिया कि मनमाने तरीके से काम करने वाली मैनेजर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

रेनू गौड़ ने साफ शब्दों में कहा

पीड़ित महिलाओं की देखभाल करना वन स्टॉप सेंटर मैनेजर की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति बेहद गंभीर मामला है।


सूत्रों के मुताबिक, सेंटर में पीड़ितों की देखभाल की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी, जिससे पूरे सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है और क्या लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होती है या नहीं।