TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पत्नी की हत्या कर सन्दूक में बंद कर दी लाश, पति ने शराब के लिए रुपये मांगे , रुपये न देने पर कर दी हत्या।

         क्या है पूरा मामला ?

मामला बहुत ही सनसनीखेज है सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पति पत्नी में आपस में विवाद हो गया । विवाद की बजह सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे ,इतनी बड़ी बजह नहीं थी कि महिला को जान देनी पड़ जाए। रुपये के लिए मना करने पर महिला को इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी।

क्यों कर दी पति ने पत्नी की हत्या ?

दरअसल दोनों में एक छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया ,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  पति ने शराब पीने के लिए पत्नी से रुपये मांगे थे । पत्नी ने रुपये देने से इनकार कर दिया इसी बात को लेकर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल पत्नी यह नहीं जानती थी कि जरा सी बात पर मेरा पति मेरी जान ले लेगा। किसी को शक ना हो इसलोये पत्नी की हत्या कर शव को हाथ पैर बांधकर एक बक्से  में बन्द कर दिया। लगभग 2-3 दिन से महिला की लाश बक्से में बंद रही ।


गांव में शक हुआ तो पुलिस को दी सूचना।

गांव में लोगों को कुछ शक हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दे दी ,तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई ।और महिला के शव की तलासी शुरू कर दी तलाश के बाद पुलिस को पता चला कि लाश बक्से के अंदर बन्द है। पुलिस ने बक्से को अपने कबके में कर लिया जब बक्सा खोला गया तो पता चला कि बक्से में सलोचना नाम की महिला का शव बन्द है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। 

पुलिस ने क्या कहा ?

जब पुलिस को जानकारी मिली और पति पर शक हुआ तो उसे गिरफ्तार कर लिया। और उससे पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर मौके से कुछ साक्ष्य इकट्ठे किये हैं। थाना प्रभारी राम सिंह यादव ने कहा  कि आरोपी पति कृष्ण कुमार जाट को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह पूरी घटना झुंझुनू जिले के थाना क्षेत्र सूरजगढ़ के अगवाना खुर्द गांव की है।