हत्यारों को कड़ी सजा की मांग तेज , भारत तिवारी की हत्या की कांग्रेस कमेटी ने घोर निंदा की, निकाला केंडल मार्च।
भारत तिवारी की हत्या को लेकर कासगंज कांग्रेस कमेंटी के पदाधिकारियों ने घोर निंदा की और यह मांग की है कि भारत तिवारी के हतयरों को कड़ी से कड़ी सजा हो। आक्रोशित कांग्रेस कमेंटी ने कासगंज प्रभुपार्क पर केंडल मार्च निकाला।
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी कासगंज के तत्वावधान में भारत तिवारी को न्याय दिलाने एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर शहर प्रभु पार्क से गाँधी मूर्ति तक कैंडिल मार्च निकाला एवं गाँधी मूर्ति पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए और दिवंगत भारत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि भारत तिवारी की मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
कैंडिल मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने “भारत तिवारी को न्याय दो” और “दोषियों को कड़ी सजा दो” जैसे नारे लगाकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया तो जनहित में व्यापक लोकतांत्रिक आंदोलन चलाया जाएगा। उपस्थित लोगो मे मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत,कमल गुप्ता, रविकांत सक्सेना, विमल कुमार सिँह, अली हसन सोहराब, विमल कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह, डॉ देश बंधु बघेल, अर्चिका मिश्रा,उषा पाल, जलीशा बेगम, असरार सैफी अभिषेक दुबे, दीप कुमार पाण्डेय,अमर दीन अंसारी,रोहिताश यादव,परी, महक,प्रिंस, मोंटी,मोहित शर्मा, कान्हा यादव भरत प्रताप सिंह सहित सैंकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे
