47 में रोट्रैक्ट मंडलीय सम्मेलन में रोट्रैक्ट में 25 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ शिवेश कुमार सिंह का विदाई सम्मान समारोह ।
रोटरी क्लब आफ कासगंज सिटी के निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन शिवेश कुमार सिंह ने, रोट्रैक्ट क्लब कासगंज सिटी में 25 वर्ष सेवाएं प्रदान करने के उपरांत रौट्रक्ट क्लब की सदस्यता से सन्यास ले लिया है। उन्होंने बर्ष 2000 में रोट्रैक्ट क्लब ऑफ कासगंज सिटी की स्थापना के समय संस्थापक सदस्य से सेवा का यह सफर प्रारंभ किया। इस दौरान सत्र 2000 में मंडलीय अधिवेशन प्रेरणा 2000 महावीर जी में जाना हुआ। जिसमें सर्वश्रेष्ठ रोट्रैक्टर इन द डिस्ट्रिक्ट का पुरस्कार प्राप्त किया। सत्र 2004-5 में आप रोट्रैक्ट क्लब कासगंज सिटी के अध्यक्ष चुने गए। अपने कार्यकाल में अपने मंडलीय पोलियो वर्कशॉप का आयोजन कराया। मण्डल प्रतिनिधि. विकास वर्मा जी द्वारा आपके कार्यों से प्रभावित होकर आपको मंडल3110 में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष* का पुरस्कार प्रदान किया गया। सत्र 2005-6 में मण्डल प्रतिनिधि विनय गुप्ता जी के साथ आपने मंडलीय सचिव के रूप में कार्य किया। बेस्ट ऑफिसर इन द डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड प्राप्त किया। रोटरी के तत्कालीन मंडलाध्यक्ष रोटेरियन चंद्र ऋषि द्वारा सक्रिय रोट्रैक्टर के लिए पुरस्कार प्रदान किया।
सत्र 2006-7 में मण्डल प्रतिनिधि तृप्ति दीक्षित के समय में आपको क्षेत्रीय प्रतिनिधि क्षेत्र चतुर्थ का प्रतिनिधि चयनित किया गया। जिसमें आपने क्षेत्रीय संगोष्ठी, क्षेत्रीय पिकनिक, लिगल लिटरेसी, और अन्य सामाजिक कार्य किए। वर्ष पर्यंत आपके क्षेत्र के सभी क्लबों के बार्षिक कार्यों के लिए एक पुस्तिका *प्रयत्न* का प्रकाशन किया। आपको मंडल में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय प्रतिनिधि के रूप में पुरस्कार प्राप्त हुआ।
सत्र 2007-08 में मण्डल प्रतिनिधि सिद्धार्थ चौधरी के साथ मण्डल सचिव रह कर कार्य किया।
सत्र 2008-09 में रोट्रेक्ट क्लब के दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए।
सत्र 2010-11 में मण्डल प्रतिनिधि कृष्ण कान्त बार्ष्णेय के साथ तीसरी बार पुनः मण्डल सचिव रहे।
सत्र 2012-13 में तीसरी वार पुनः रौट्रक्ट क्लब के अध्यक्ष रहे।
2013-14 में मण्डल प्रतिनिधि अनूप गुप्ता के साथ चौथी वार मण्डलीय सचिव के दायित्व पर निष्ठा पूर्वक कार्य किया। मण्डल के सर्वश्रेष्ठ सम्मान 'रौट्रक्ट रत्न' अवॉर्ड से अलंकृत किया गया। तत्कालीन मण्डलाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल जी द्वारा मण्डलीय पुरस्कार समारोह में रौट्रक्ट में श्रेष्ठ सहयोग के लिए पुरस्कृत किया गया।
रौट्रक्ट के साथ साथ आपने सत्र 2014-15 में रोटरी क्लब आफ कासगंज सिटी की सदस्यता ग्रहण की। सत्र 2015-16 में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन शरत चंद्रा जी के समय में मंडलीय रोट्रैक्ट कमेटी चेयर (Drcc) के रूप में नियुक्त किया गया।
सत्र 2016-17 में मंडलाध्यक्ष रोटेरियन रवि मेहरा जी के समय में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नवीन अग्रवाल के साथ में क्लब सचिव पद पर नियुक्त किया गया। महादान के अंतर्गत लगने वाले रक्तदान शिविर में श्रेष्ठ सहयोग के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपने क्लब का नाम दर्ज कराया।
सत्र पर्यंत अपने विभिन्न प्रकार की सेवा कार्य किये, जिसके लिए आपको मंडलीय गोल्डन सेक्रेटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। रोटरी के सम्मान जनक फाउंडेशन PHF, पॉल हैरिस फाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण की। सत्र 2018-19 में मण्डलाध्यक्ष रोटेरियन अरुण जैन जी के समय में आपको , उप मंडलीय रौट्रक्ट कमेटी चेयर के रूप में चयनित किया गया।
सत्र 2019-20 में मण्डलाध्यक्ष रोटेरियन किशोर कटरू जी के द्वारा स्टेटिक प्लानिंग और बीसं का सेक्रेटरी का दायित्व प्राप्त हुआ। सत्र 2020-21 में मुकेश सिंघल जी के समय में जिला कोविड-19 कमेटी के मेंबर के रूप में आपको चयनित किया गया। सत्र 2023 24 में, रोटरी क्लब आॅफ कासगंज सिटी के अध्यक्ष पद का दायित्व प्राप्त हुआ। जिसमें सत्र पर्यंत विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किये, कुछ विशेष कार्यों एवं प्राप्त सम्मान का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है:-
5 सितंबर को राष्ट्र निर्माता सम्मान समारोह के अंतर्गत क्लब द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें N. B. A. चेयर रोटेरियन तपेश पंवार, सह मण्डलाध्यक्ष रोटेरियन अनुराग गुप्ता जी की उपस्थिति में क्लब द्वारा 65 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बाद में 8 शिक्षकों को और भी सम्मानित किया गया इस प्रकार क्लब से कुल 73 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। यह कार्य मंडल में प्रथम पांच श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह, के कर्यो में चयन किया गया। इसके लिए मण्डलीय कार्यक्रम प्रमुख तपेश पंवार जी द्वारा क्लब अध्यक्ष को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।
17 दिसंबर 2023 को सनातन ज्ञान धारा के अंतर्गत केबीसी कार्यक्रम की तर्ज पर होटल क्लार्क इन अलीगढ़ में रोटरी क्लब अलीगढ़ आइकॉन, प्राइड, औरा, फ्रेंड्स एवं रोटरी क्लब आफ कासगंज सिटी की सयुंक्त मेजबानी में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रोटरी क्लब आफ कासगंज सिटी से सर्वश्रेष्ठ विजेता के रूप में अनूप गुप्ता व अध्यक्ष शिवेश कुमार सिंह को, मंडल अध्यक्ष दिनेश शुक्ला जी द्वारा पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लगातार रक्तदान शिविर आयोजित करने पर रोटरी क्लब कासगंज सिटी के अध्यक्ष शिवेश कुमार सिंह को जनपद कासगंज की जिलाधिकारी महोदया, पुलिस अधीक्षक महोदया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय, एवं राजकीय मेडिकल अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।
21 जून को श्री गणेश इंटर कॉलेज में संपन्न हुए विशाल योग शिविर में रोटरी क्लब कासगंज सिटी के अध्यक्ष शिवेश कुमार सिंह को पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान, रोटरी क्लब ऑफ़ कासगंज सिटी द्वारा विगत 12 जून से 20 जून तक लगाए जाने वाले विशाल योग शिविर के दौरान लाभान्वित हुए योग साधकों की सेवा कार्य को देखते हुए, योग के क्षेत्र में विशेष सहयोग के लिए प्रदान किया गया।
क्लब द्वारा शहर के तीन विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड भी लगाए गए। शहर के प्रभु पार्क स्थित शुद्धि स्थल का जीणोद्धार एवं सोरो गेट स्थित प्याऊ का जीणोद्धार का कार्य इसी सत्र में किया गया।
रोटरी मण्डल 3110 का स्टार क्लब अवार्ड, मण्डल में उत्कृष्ट अध्यक्ष अवार्ड* सहित क्लब को सत्र 2023-24 में विभिन्न सेवा क्षेत्रों में किए गए कार्यों के लिए कुल 11 मण्डलीय अवार्ड प्राप्त हुऐ। सत्र 2024-25 में , उप मंडलीय रौट्रक्ट कमेटी चेयर रहते हुए रोटरी/रौट्रक्ट सेवा के 25 बर्ष पूर्ण किये। रौट्रक्ट से सेवानिवृत्ति के अवसर पर मथुरा से पधारे रोटरी मंडलाध्यक्ष नीरव निमेश अग्रवाल , बिसौली से पधारे आगामी मंडलीय रोट्रैक्ट कमेटी चेयर आलोक गर्ग, रौट्रक्ट मंडल प्रतिनिधि सूर्यांश बंसल एवं क्लब के सभी सदस्यों द्वारा आपका विधिवत सम्मान एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रतिनिधि सूर्यांश बंसल ने आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की तथा भविष्य में भी आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे ऐसी आशा उन्होंने व्यक्त की। इस अवसर पर रोटरी क्लब कासगंज सिटी के अध्यक्ष सिद्धार्थ चौधरी पूर्व अध्यक्ष अनूप गुप्ता, प्रदीप शंकर अग्रवाल, अनूप सिंघल, रोटरी क्लब कासगंज एलिट के अध्यक्ष सुमित बार्ष्णेय, प्रदीप साहू, पूर्व रोट्रैक्ट मंडल प्रतिनिधि जतिन वार्ष्णेय, शुभम गुप्ता, रौट्रक्ट अध्यक्ष रजत महेश्वरी, आकांश अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अंकित वरिष्ठ, आर्यन सून, दीपक माहेश्वरी, रोवीन साहू, अभय तायल, नीमेष अग्रवाल, रोहित जैन, आदि अन्य सदस्य उपस्थित रहें।