TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कासगंज - एटा -भावी के प्रेम में अंधा पति, बौखलाए पति ने पत्नी की पीट पीटकर की हत्या, मायके पक्ष ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार। पुलिस जांच में जुटी।

 कासगंज - एटा - जनपद के मारहरा थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक गर्भवती महिला की कथित तौर पर उसके पति और ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की भाभी (मीना) ने अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के अनुसार मीना कुमारी नामक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी ननद ब्रजमाला की शादी करीब चार साल पहले कासगंज जनपद के ढोलना थाना क्षेत्र के नगला ढक निवासी रामू पुत्र  डा० रोशन लाल से हुई थी। मीना का आरोप है कि ब्रजमाला के पति रामू के पूनम (भाभी) नाम की महिला के साथ अवैध संबंध थे।


इसी बात को लेकर रामू आए दिन ब्रजमाला के साथ मारपीट करता था। बीते दिनों भी रामू ने ब्रजमाला को खूब मारा पीटा और मारने की धमकी भी दी जिसके डर की बजह से ब्रजमाला अपने मायके करुआ मई पहुंच गई । कुछ दिन बीत जाने के बाद कुछ सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा समझा कर ब्रजमाला को पुलिस के माध्यम से ससुराल नगला ढक ले आये । ब्रजमाला सही से अपना जीवन व्यतीत कर रही थी लेकिन अपनी भावी के प्रेम में पागल रामू बौखला गया और आज ब्रजमाला को अपने परिजनों के साथ मिलकर ब्रजमाला को इतना पीटा कि वो बच ना पाई। आखिर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

शिकायत के मुताबिक, कल दिनांक 2 जुलाई, 2025 को रामू पुत्र  रोशन लाल, पूनम पत्नी  सुभाष चंद, सुभाष चंद पुत्र रोशन लाल और मीरा पत्नी  रोशन लाल आदि ने मिलकर ब्रजमाला के साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया गया है कि ब्रजमाला पाँच महीने की गर्भवती थी और इस गंभीर मारपीट के कारण उसे गंभीर चोटें आईं।


उपचार के दौरान हुई मृत्यु:

गंभीर रूप से घायल ब्रजमाला को तत्काल जिला चिकित्सालय कासगंज ले जाया गया, जहाँ से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, उपचार के दौरान दिनांक 2 जुलाई, 2025 को उसकी मृत्यु हो गई।

भाभी ने की सख्त कार्रवाई की मांग:

मृतका ब्रजमाला की भाभी मीना कुमारी ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर यह अपील की है कि उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इस घटना ने एक बार फिर समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा और अवैध संबंधों के कारण पनपने वाले विवादों पर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।