TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

सेवानिवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों और शिक्षकों का हुआ सम्मान


लक्ष्य उपाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा के जन्मदिन पर हुआ कार्यक्रम

----------------------

शैक्षिक - सामाजिक संस्था लक्ष्य के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा का जन्मदिन सोरों गेट स्थित बी. एल. गार्डन में लक्ष्य स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अपने 48 वे  जन्मदिन के अवसर पर रामचंद्र वर्मा ने 130 सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानपाल सिंह वर्मा पूर्व मंत्री, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा थे। अतिथियों द्वारा नवनियुक्त तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों व शिक्षकों को सम्मानित किया। समारोह को संबोधित करते हुए मानपाल सिंह वर्मा ने कहा कि लक्ष्य के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा ने अपने जन्मदिन पर नवनियुक्त तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा शिक्षकों को सम्मानित करके एक नवीन श्रेष्ठ परंपरा का शुभारंभ किया है। विधायक द्वय ने कहा कि देश और समाज की सच्ची सेवा ही हम सबका लक्ष्य होना चाहिए। 








इस अवसर पर रामचंद्र वर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। रामचंद्र वर्मा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों और अधिकारियों का आह्वान किया कि वे अपने आसपास के बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें, संभव हो तो उन्हें स्वयं पढ़ायें अथवा उनका किसी भी प्रकार से सहयोग करें। सामूहिक प्रयासों से ही समाज में शैक्षिक क्रांति आ सकती है। 

इस अवसर पर मदन राजपूत, खूबेन्द्र सिंह लोधी, राकेश राजपूत, विजय किशोर वर्मा   विजय राजपूत, रिंकू लोधी मोनू राजपूत, डा खूब सिंह,   वर्षा लोधी  धनंजय प्रताप  सिंहलोधी   देवदत्त आचार्य लोधीब्लॉक प्रमुख यशवीर सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह, ठाकुर दास, ब्रजेश गौरी प्रतिहार, सरिता राजपूत    हरिओम लोधी      सत्यवीर राना डा योगेश राजूमोहन लोधी  अरविंद राजपूत सहित सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे। संचालन शिक्षक अनार सिंह वर्मा ने किया।