TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

भारतीय मजदूर संघ ने 22 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 अलीगढ़, 18 जून। 

    भारतीय मजदूर संघ ने  ब्रज संभाग संगठन मंत्री श्री शंकर लाल जी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह के नेतृत्व मे गुरुवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 22 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया।


इस दौरान संभाग संगठन मंत्री श्री शंकर लाल जी ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, श्रमिकों एवं कर्मचारियों की उपेक्षा, संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों के शोषण, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। जिला अध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मियों की बीमा, स्थानांतरण तथा वेतन विसंगति से संबंधित समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। संगठन ने आरोप लगाया कि संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है तथा उनके लिए स्पष्ट सेवा नियमावली का अभाव है।


जिला मंत्री  पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि  विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, उचित वेतन तथा सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा संगिनियों के मानदेय में वृद्धि, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियमित करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, नगर निकायों में स्थायी सफाई कर्मियों की भर्ती, बैंक कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने सहित 22 मांगें शामिल हैं।

संगठन ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों, श्रमिकों, किसानों एवं असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की ज्वलंत समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रदर्शन के उपरांत बीएमएस के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा तथा मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर शिव कुमार शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री देव वर्मा जी दिलीप गुप्ता, जाहिद कमर, अजय प्रताप सिंह, चित्रेश अग्रवाल, राजेश चौहान, 

ललित कुमार, बादल कुमार, शिवानी पाठक, राजेश कुमार, हसन मोहम्मद, जय सिंह, खजांची लाल ,पिंकी देवी, गौरव दिवाकर, शाहजहाँ बेगम, मुंशीलाल,

आदि भारतीय मजदूर संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।