प्रेमी की सनक ने खेला खूनी खेल,युवक को मारी पांच गोली,प्रेमिका को भी नहीं छोड़ा। पुलिस ने आरोपी को दबोचा।
एक प्रेमी के ऊपर इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि उसके ऊपर सनक का खुमार चढ़ गया प्रेमी की सनक ने खूनी खेल खेल दिया । प्रेम प्रसंग में पहले विवाद हुआ फिर एक युवक को पांच गोलियां दाग दी। बात यहीं खत्म नहीं हुई उस सनकी ने प्रेमिका को भी नहीं बख्शा उस पर भी गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद पूरा दानापुर इलाका दहल उठा।
एक सनकी आशिक पर सनक का ऐसा भूत सवार हुआ कि प्रेम प्रसंग में झगड़े के बाद गोलियों की तड़ताहत से इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मामला यह बना कि थाना क्षेत्र रूपसपुर के विजयनगर में प्रेमी-प्रेमिका और एक सनकी युवक के बीच कुछ विवाद हुआ जिसने खूनी रूप ले लिया। और उस सनकी ने गोलियां चला दी। जिसके बाद प्रेमिका व सिरफिरा विनायक घायल हो गए। विनायक को 5 और युवती को एक गोली लगी है।
विजय नगर का रहने वाला राहुल का कंकड़बाग की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। विनायक का सम्बंध बोरिंग रोड निवासी उसकी सहेली से है। पुलिस के मुताबिक युवती अपने प्रेमी राहुल से मिलने विजयनगर गई थी। जब विनायक सिंह को इसकी भनक हुई तो वह भी वहां पहुंच गया। उसी समय विनायक व राहुल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि बात गोली पर आ गई और राहुल ने फायरिंग शुरू कर दी। राहुल ने कई राउंड फायरिंग की जिससे विनायक और युवती घायल हो गए। गोलियों की तड़तड़ाहट सुन लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया ।
फिर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर आ गई और लोगों ने पुलिस की मदद से घायल विनायक व युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। राहुल कुमार को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। फायरिंग वाला हथियार पुलिस के हाथ नहीं लग पाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक को पाटलिपुत्र के एक निजी अस्पताल में भेज गया है। और युवती को दानापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अभी दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पूरी घटना विहार की राजधानी पटना से सटा दानापुर क्षेत्र की है।


