TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

पूर्व सैनिक नें गुरुवार दोपहर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

मोहम्दाबाद फर्रुखाबाद


पूर्व सैनिक नें गुरुवार दोपहर अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकबाई निवासी 53 वर्षीय पूर्व सैनिक अजीत सिंह गुरुवार को अपने खेतों पर गये । मिली जानकारी के मुताबिक खेतों से लौटने के दौरान उन्होंने अपनी पिता  विशंभर सिंह से वार्ता की। उसके कुछ देर बाद अजीत सिंह नें घर के कमरे में जाकर पंखे में रस्सी से फंदा लगाकर  फांसी लगा ली ।




पड़ोसियों को जानकारी हुई तो दरबाजा तोड़कर अजीत को सीएचसी ले गये। जंहा अजीत को मृत घोषित किया गया। मृतक पूर्व सैनिक की पत्नी सुमन आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो  गया। दारोगा जय गोविन्द नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
  ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट