बी.एस.डी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा को लेकर क्या रही रणनीति ? देखें । अनुशासन एवं उत्कृष्ट शिक्षा की मिशाल दी । वार्षिक परीक्षा के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न ।
4 अप्रैल 2026
एटा,
स्कूल एक शिक्षा का मंदिर है जहां हर एक विद्यार्थी का भविष्य तय होता है वो सभी गुण बी एस डी पब्लिक स्कूल से विद्यार्थी को प्राप्त होते हैं। बी एस डी पब्लिक स्कूल सफलता की ओर ले जाने वाला केंद्र है । पूरी साल मेहनत करने के बाद हर विद्यार्थी की वार्षिक परीक्षा होती है उसके बाद तय होता है की किस विद्यार्थी नें कितनी मेहनत की। वार्षिक परीक्षा को लेकर एक बैठक हुई।
बी.एस.डी. पब्लिक स्कूल, एटा में वार्षिक परीक्षा के मद्देनजर अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन एवं समग्र विकास के बारे में शिक्षकों से विस्तार से चर्चा की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या लता यादव ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों के महत्व को बताया । प्रबंधक संजीव यादव ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं पर को बताते हुए शिक्षा के उच्च स्तर को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।
विद्यालय के अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों — विपिन चंद्र (हिंदी विभागाध्यक्ष), जोगिंदर सिंह, विजय वीर सिंह (भौतिक विज्ञान), रवेंद्र कुमार (रसायन विज्ञान), विश्वासराव यादव (गणित विभाग) तथा दीपा अग्रवाल — का इस आयोजन में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा, जिनके कुशल मार्गदर्शन एवं प्रयासों से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे बच्चों का उत्साहवर्धन हुआ एवं उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, अन्य विद्यार्थियों का भी हौसला बनाए रखने के लिए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, ताकि वे भविष्य में और अधिक मेहनत कर सकें।
बी.एस.डी. पब्लिक स्कूल, एटा क्षेत्र का एक अत्यंत प्राचीन एवं प्रतिष्ठित विद्यालय है, जो वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा की।
मीडया हाउस कासगंज



