मंसूर पार्क में ४६ वें दिन भी धरने मे लोगों ने कहा काला क़ानून वापस हो
*मंसूर पार्क में ४६ वें दिन भी धरने मे लोगों ने कहा काला क़ानून वापस हो*
""""""पीपुल्स पार्टी आफ इण्डिया के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार विद्धार्थी दिल्ली दंगे को भाजपा और आर एस एस की मिली भगत और भड़काऊ भाषण पर मढ़ा दोश""""
""''''दंगे में मारे गए हिन्दुस्तानियों की मौत पर दुख जताते हुए कैण्डिल जला कर दी गई श्रद्धान्जलि""''''
दिल्ली दंगे मे मृतकों को कैण्डिल जला कर दि गई श्रद्धान्जलि, काले क़ानून को लेकर गरजे वक्ता।कहा भाजपा और आर एस एस द्वारा प्रायोजित है दिल्ली का दंगा।मंसूर अली पार्क में सीएए एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ चल रहे शान्तिपूर्वक धरने के ४६ वें दिन दिल्ली की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश रहा।वक्ताओं ने लोगों से शान्ति बनाए रखने के साथ अपने आन्दोलन को षणतंत्र के तहत भाजपा व आर एस एस द्वारा दंगा कराकर खत्म कराने की साज़िश बताया।पीपुल्स पार्टी ऑफ इण्डिया के प्रदेश अध्यक्ष राम कुमार विद्धार्थी ने धरनारत महिलाओं के जज़बे को नमन करते हुए कहा की सरकार असंवेदनशील हो गई है ।देश के लिए जिन लोगों ने क़ुरबानी दी उनके परिवार से अंग्रेज़ो की ग़ुलामी करने वाले प्रमाण मांग रहे है।कहा जब तक लहू का एक भी क़तरा जिस्म में रहेगा हम अपने देश के मुस्लिम भाईयों और बहनो के साथ हर क़दम पर खड़े नज़र आएंगे।पीपुल्स पार्टी के उपाध्यक्ष जगत बहादुर यादव,मण्डल अध्यक्ष राम धारी यादव,ज़िलाध्यक्ष रोहित लाल पटेल,महासचिव नरेन्द्र कुमार,राजमणि सिंह,अधिवक्ता राष्ट्रीय लिगल सेल महासचिव नाथू राम बौध,नन्दलाल बौध,मूल निवासी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार मौर्य,लछमीराम,अनिल कुमार,राजाराम चौधरी,रामअचल गौतम,कैलाश चन्द्र,गंगाधर बौध,अजीत चौधरी,आशीष मित्तल आदि वक्ताओं ने धरनारत महिलाओं को समर्थन देते हुए काले क़ानून पर जम कर प्रहार किया।कहा भाजपा और आर एस एस जनता को बाँटने के षणयन्त्र से बाज़ आए।नसीहत देते हुए कहा हम सब दलित पिछड़ा बेघर भूमिहीन गरीब मज़दूर किसान
,संयासी मुस्लिम बहनो व भाईयों के साथ एकजुट है इस काले क़ानून के खिलाफ हम अपने देश वासियों ,मुस्लिम भाईयों बहनो के हक़ मे उनके साथ.हैं और साथ रहेंगे।मंसूर अली पार्क में दिल्ली दंगे में मारे गए बेक़सूर हिन्दुस्तानियों की बलवायियों द्बारा की गई जघन्य हत्या पर दुख जताते हुए कैण्डिल जला कर श्रद्धान्जलि अर्पित की गई।श्रद्धान्जलि अर्पित करने वालों में साराह अहमद ,सबीहा मोहानी,खुशनूमा बानो,ज़ीशान रहमानी,अब्दुल्ला तेहामी,सै०मो०अस्करी,अफसर महमूद,इरशाद उल्ला,इफ्तेखार अहमद मंदर,तारीक़ खान,मुशीर अहमद,मो०शारिक़,रमीज़ अहसन,फज़ल खान,मो०शहाब,शुऐब अन्सारी,फराज़ उसमानी,उमर खालिद,अरशद अली,शाहिद अली राजू आदि ने दंगे में मारे गए लोगों को शोक प्रकट करते हुए मृत हिन्दू भाईयों के लिए दो मिनट का मौन रखने के साथ मृत मुस्लिमों भाईयों की मग़फिरत को दूआ की और देश में अमनो अमान के लिए सामुहिक प्रार्थना भी की गई।
भवदीय
सै०मो०अस्करी
*रिपोर्ट मोहम्मद साबिर*
