TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

युवती के साथ रंगरेलियां मनाते पुलिस लाइन में पकड़ा गया सिपाही*

*युवती के साथ रंगरेलियां मनाते पुलिस लाइन  में पकड़ा गया सिपाही*
मेरापुर । डायल 112 का सिपाही जितेंद्र शर्मा एक दीक्षित युवती से फतेहगढ़ पुलिस लाइन स्थित सरकारी रूम में रंगरेलियां मना रहा था।
इसी समय निगरानी कर रहे सिपाहियों ने रूम का दरवाजा बाहर की तरफ से बंद कर दिया। और उच्च अधिकारियों को सूचना दी गयी।
सूचना मिलते ही एडीएसएनएल एसपी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रूम का दरवाजा खुलवा कर सिपाही जितेंद्र शर्मा से से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह मेरी रिश्तेदार है।
जब उससे तीखे तेवरों में पूछा गया तब सिपाही ने बताया कि मेरी लवर है।
इतना सुनते ही युवती को महिला थाना अध्यक्ष के हवाले कर दिया गया। और युवती के पिता को सूचना दी गई।
इधर मेरापुर थाना अध्यक्ष आरके रावत को भी सूचना दे दी गई सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंच गए।
युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया जिसके बाद युवती को थाना अध्यक्ष की गाड़ी से घर भिजवाया गया।
सिपाही जितेंद्र शर्मा जब मेरापुर थाने में सिपाही पद पर तैनात था तभी युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। जिसके बाद उसी मेरापुर से संबंधित डायल हंड्रेड पर तैनाती दे दी गई थी। जिसके बाद इसका यहां से तबादला हो गया।
तभी से युवती फतेहगढ़ पुलिस लाइन सरकारी रूम पर उसके साथ आशिकी करने जाने लगी।
ग्रामीणों का मानना है कि युवती चौथे पांचवें दिन सिपाही से मिलने पुलिस लाइन जाया करती है।
पकड़े जाने के बाद से युवती ने अपने फेसबुक को भी बंद कर दिया है। थाना शमशाबाद की डायल 112 पर सिपाही जितेंद्र शर्मा तैनात है। सिपाही बीते वर्षों से युवती का यौन शोषण कर रहा है।
साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार सिपाही जितेंद्र शर्मा शादीशुदा है। और उसके एक पुत्र एक पुत्री है।

ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट