कासगंज के पिवारी पर हुआ दर्दनाक हादसा , कार ने साइकिल सवार को घसीटा , कासगंज अस्पताल में कराया भर्ती।
जनपद कासगंज,
जनपद कासगंज में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हाल ही में मोहनपुरा चौकी क्षेत्र में LPG गैस का ट्रक पलट था जहां भीषण हादसा होने से टल गया था। वहीं 17 मार्च मंगलवार को पिवारी चौकी के पास एक साइकिल सवार को HR 26 EW 4647 नम्बर कार ने ऐसा रौंदा कि साइकिल सवार कार में फंसकर काफी दूर तक घसिटता हुआ चला गया।
जिससे साइकिल सवार को बहुत गम्भीर चोटें आईं । तत्काल मौके पर पुलिस पहुँच गई और चसाइकिल सवार व्यक्ति को कासगंज अस्पताल में भेज दिया गया है। साइकिल सवार व्यक्ति राजपाल पुत्र लाल सिंह (40) निवासी नगला भीम का बताया जा रहा है जो पिवारी से अपने गांव जारहा था।

