TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

चौकी इंचार्ज अझुवा पंधारी सरोज को सम्मान पूर्वक दी गयी बिदाई*



*नए चौकी प्रभारी का नगर के लोगो ने किया जोरदार स्वागत*

*अझुवा कौशाम्बी* सैनी कोतवाली के अझुवा पुलिस चौकी में अभी तक तैनात रहे एस आई पंधारी सरोज को पश्चिम शरीरा थाना तबादले के बाद नगर पंचायत अझुवा के सम्मानित समाजसेवियों और पत्रकारों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी विदाई दी है

 इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रहरि ने उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा उनके छोटे से कार्यकाल की जमकर सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अझुवा चौकी में आये कुछ गिने चुने इंचार्जों का अभी तक भावभीनी विदाई दी गयी है जिनके कार्यकाल में अपराधी एवम अपराधी तत्वों के खिलाफ उचित कठोर कार्रवाई और आम जनमानस के साथ सीधा संवाद रहा 

चेयरमैन अझुवा अनिल कुमार ने कहा कि इतने कम समय मे चौकी इंचार्ज ने जनता का भरपूर सहयोग किया जनता के बीच पुलिस का रवैया कैसा हो उन्होंने सीधे संवाद कायम किया उनके द्वारा बेहतरीन पुलिसिंग का कार्य किया गया शानदार कार्यकाल की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*नवागत  चौकी इंचार्ज विजय कुशवाहा का हुआ शानदार स्वागत*

अझुवा कौशाम्बी अझुवा चौकी इंचार्ज पंधारी सरोज के स्थानांतरण के बाद अझुवा चौकी की कमान विजय कुशवाहा ने संभाल ली है इस विदाई और स्वागत समारोह के मौके पर वरिष्ठ समाज सेवी अम्बर भाई अझुवा व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र  चेयरमैन अनिल कुमार  सत्येंद्र कुशवाहा  चंद्रिका प्रसाद अग्रहरि आकाश केसरवानी आशीष चक मैडम शहनवाज बेगम विवेक सिंह पप्पू सिंह कनवार भैरवाँ प्रधान शारदा प्रसाद संतोष जोशी मुख्तार भाई पंकज मौर्य  शिव प्रताप मौर्य सहित नगर और क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
 ब्यूरो रिपोर्ट सोनी राजपूत