TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

*ट्रेन की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत* *केपी बालाजी अवस्थी*


      कानपुर।

जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के नरिहां गांव के मजरा गोकुल पुरवा से करीब आधा दर्जन महिलाएं ठेके पर आलू खोदने शिकोहा बाद गई थी जहां पर दो महिलाएं सोना वती व कमला देवी ट्रेन की चपेट में आकर घायल हो गईं ठेकेदार ने उन्हें यहां पर नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई इससे परिवार में कोहराम मच गया परिजनो का रो रो कर बुरा हाल था
           गोकुल पुरवा निवासी रामकिशन की पत्नी सोना वती व राम बाबू की पत्नी कमला देवी गांव की अन्य महिलाओं संग शिकोहाबाद के ठेकेदार सुरेश कुमार के देख रेख में 13 मार्च को आलू खोदने गई थीं जहां पर रात में पास में रेलवे ट्रैक पार करते समय सोना वती व कमला देवी ट्रेन की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गईं ठेकेदार ने उन्हें कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया इसके बाद अकबर पुर के एक नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती कराया गया जहां रविवार को दोनों की मौत हो गई गांव की महिला रचना ने बताया कि वह लोग साथ में काम करने गए थे जहां पर वह लोग भी रेलवे लाइन पार कर रहे थे रात का समय होने पर ट्रेन देख न सके जिसके चलते दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए इधर दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया सोना वती के पति राम किशन व कमला देवी के पति राम बाबू ने बताया कि पता नहीं था कि ऐसा दिन देखना पड़ेगा वरना वह लोग शिकोहाबाद न जाते सीओ अकबर पुर संदीप सिंह ने बताया कि स्वजनों की मांग पर यहीं पर पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है !!