TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

डबल इंजन की सरकार कोरोना लिटमस टेस्ट में फेल---फैजुर रहमान फ़ैज़.



समस्तीपुर 

   राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव  फैजुर रहमान फ़ैज़ ने वर्तमान हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि तत्कालीन हालात के लिए सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार बताया उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने समय रहते हुए दुनिया के अन्य देशों में फैले कोरोना महामारी के समय में ही अगर इससे निपटने की तैयारियां की होती तो  करोना का संक्रमण सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोका जा सकता था बिहार के बाहर रह रहे अप्रवासी मजदूरों के साथ मारपीट की खबरों पर निराशा जाहिर करते हुए  कहा कि सरकार के इस अति संवेदनशील मुद्दे पर चुप्पी उनकी विफलता की पूरी कहानी बयान करती है सुशासन की कलाई खुल चुकी है गांव के गरीब, मजदूर, किसान के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो


चुका है वह अपने दैनिक जरूरतों की चीजें नहीं खरीद पा रहे है। अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक सुविधाएं सरकार नहीं पहुंचा पा रही हैं जिसकी वजह से आए दिन लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है यह विडंबना ही है कि लोग अपने को भगवान भरोसे समझने लगे है अपने स्तर से निरंतर क्षेत्र में आम लोगों को दैनिक खाद्य सामग्री के साथ-साथ मास्क सैनिटाइजर हैंड वॉश आदि बटवा रहे हैं।लोगों से उन्होंने निष्ठा पूर्वक लॉक डाउन के नियमों को पालन करने की भी अपील की और आने वाले कुछ दिनों को इस संक्रमण से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उपरोक्त आशय की जानकारी युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी संजय नायक ने प्रेस को दी।


समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट