TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

कोरोना वायरस संक्रमण और उसकी रोकथाम हेतु तथा उस पर प्रभावी नियंत्रण के मद्देनजर जिले के सीमाओं को किया गया सील

मुजफ्फरपुर


         कोरोना वायरस संक्रमण और उसकी रोकथाम तथा उस पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है।



 इस संबंध में बताया गया कि इंटर डिस्ट्रिक्ट और इंटर स्टेट से संबंधित मालवाहक गाड़ियां, आवश्यक सेवाओं से संबंधित वाहन जैसे -खाद्यान्न,गैस सिलेंडर, दवा कृषि कार्य से सम्बंधित उपकरणों  के आवागमन पर कोई रोक नहीं होगी।

साथ ही मेडिकल से संबंधित इमरजेंसी सेवाओं तथा जिन्हें वैलिड पास उपलब्ध कराया गया है वे भी प्रतिबंधित नहीं होंगे। रेवा घाट बॉर्डर को सील कर दिया गया है।उसे सारण के तरफ से भी सील किया गया है। फाकुली बॉर्डर पर भी बैरिकेडिंग करते हुए फोर्स  की तैनाती कर दी गई है।





समस्तीपुर सिमा को भी सील किया गया है। दरभंगा,मोतिहारी ,शिवहर ,सीतामढ़ी में कोरोना से संबंधित केस नहीं है बावजूद इसके उन जिलों से मिल रही सीमाओं से संबंधित थानों को पूर्णता अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है तथा  आवश्यक सर्तकता बरतने की हिदायत दी गई है।


अनावश्यक रूप से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों और व्यक्तियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत के द्वारा इन सीमाओं का भ्रमण करते हुए सीमा सील संबंधी कार्यों का मुआयना किया गया एवं आवश्यक निर्देश दिए गए।


रिपोर्ट-अनीता वर्मा
आजतक24न्यूज