TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अमर उजाला ने प्रकाशित की फर्जी खबर थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप


मेरापुर फर्रुखाबाद 


दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला ने लूडो खेलने के संबंध में बीते दिन फर्जी खबर का प्रकाशन किया गया था। जिससे थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया।मामला थाने तक पहुंच गया। इसी के साथ थाना पुलिस भी हरकत में आ गई है। जब पुलिस ने जांच की तो मामला कुछ और ही निकला। पुलिस  का मानना है कि खबर के प्रकाशन के आधार पर ऐसा कोई भी थाना क्षेत्र में मामला नहीं पाया गया है।
दैनिक न्यूज़पेपर अमर उजाला ने फर्जी खबर प्रकाशित की थी। इसमें लिखा गया था। कि थाना क्षेत्र के ग्राम पुनपालपुर निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ टाइम पास करने के लिए लूडो खेल रहा था।


पति पत्नी में  हार-जीत को लेकर विवाद हो गया। और इसकी सूचना पत्नी ने डायल 112 पर कर दी। सूचना पाकर कुछ ही देर में पुलिस घर पहुंच गई। पुलिस पति पत्नी को थाने ले गई। थाने से पुलिस ने समझा-बुझाकर पति पत्नी को घर भेज दिया । इतना ही नहीं प्रकाशित की गई खबर में थाना अध्यक्ष आरके रावत का विजुअल भी लगाया गया था। जिसमें लिखा था कि थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों में लूडो खेलने को लेकर विवाद हुआ था दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया।

थाना अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रावत ने जांच की तो पाया गया  कि इस संबंध में कोई भी शिकायत व प्रार्थना पत्र थाने पर नहीं दिया गया था। थानाध्यक्ष ने जांच में पाया  कि शकुंतला देवी पत्नी हरगोविंद निवासी पुनपालपुर थाना मेरापुर जोकि 8/4 / 2020 को सुबह करीब 8:00 बजे अपने मायके जा रही थी। जिसको लेकर पति हरगोविंद ने कहा कि अभी लाकडाउन  चल रहा है।लॉक डाउन खत्म होने के बाद हम लोग आपके मायके चलेंगे। इसी को लेकर पत्नी नाराज हो गई थी।पति हरगोविंद ने बताया कि मेरी पत्नी ने कोई भी डायल 112 पर कॉल नहीं की है। और ना ही कोई थाने पर लिखित सूचना दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट -सोनू राजपूत