लड़की के साथ दुष्कर्म करने में हुआ नाकामयाब तो लड़की पर पेट्रोल डाल लगा दी आग
*बिहार*
सीतामढ़ी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां युवक ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की जब दुष्कर्म करने में नाकामयाब हुआ तो ऐसा घिनौना कदम उठाया कि लड़की के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी जिससे लड़की बुरी तरह झुलस गई जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
लेकिन उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पीड़िता को SKMCH मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पीड़िता का बयान दर्ज किया। अमर यादव नाम के शख्स को गिरफ्तार किया ,पुपरी थानाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था जब उसे कामयाबी नहीं तो उसने पीड़ित के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पीड़िता ने अपनी जान बचाने के लिए पास के तालाब में छलांग लगा दी।
बताया जाता है कि सब्जी की रखवाली के लिए पिता खलियान में छोड़कर सीतामढ़ी दवा लेने ले लिए गए हुए थे। इसी दौरान अमर यादव अपने एक साथी के साथ खलियान पर पहुंच गया। उसने लड़की के साथ जोर जबरदस्ती की।
लड़की ने जब इसका विरोध किया और शोर मचाया तो अमर की हैवानियत और बढ़ गई उसने लड़की पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए, मौके पर मौजूद गांव वालों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, पीड़िता SKMCH में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।