बीती रात चोरों ने मिस्ठान बिक्रेता के घर से की लाखों की चोरी
मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद 16 फरबरी को प्राप्त समाचार के अनुसार
भूरे लाल सक्सेना पुत्र रामपाल निबासी शिबाजी नगर मोहम्मदाबाद के घर पर चोरों ने बाहर से लगा टाला तोड़कर
अंदर के कमरों के भी ताले तोड़कर सूटकेस में रक्खे लगभग 4 लाख रुपये नगद एवम सोने चांदी के जेबरात चुरा लिये ।
जिस समय चोर घर मे घुसे उस समय घर पर कोई नही था ।भूरे लाल की पत्नी गुड्डी देबी अपनी बहन की बेटी की सादी
में कन्नौज गई थी एवम उनके साथ उनकी पुत्र बधू एवम 2 पुत्रियां भी गई थी इसके अलाबा भूरे लाल भी एक गांव में एक सादी में हलवाई का काम करने गए थे घर पर भूरे का पुत्र पबन कल सांम 7 बजे घर मे ताला लगाकर अपने चाचा लज्जाराम के घर पर सोने चला गया चोरों ने देखा कि घर पर कोई नही है तो इत्मीनान से घर मे चोरी की । भूरे ने बताया
कि 2 लाख रुपये उसके निजी थे और दो लाख रुपये उनके एक अधयापक दोस्त निबासी नगला सबल थाना मेरापुर के रक्खे थे चोर सब रुपये एवम सब सोने चांदी के जेबर ले गए ।
आज सुबह जब भूरे का पुत्र पबन घर पर आया तब चोरी की जानकारी हुई चोरी की सूचना पुलिस को दी गई ।पुलिस घटना की जाँच कर रही है ।
ब्यूरो रिपोर्ट शैलेन्द्र वर्मा सोनू राजपूत की रिपोर्ट



