TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

55 हड़ताली शिक्षकों का मृत्यु पर शिक्षक नेता ने हड़ताली शिक्षकों से की अपील, कोरोना जनजागरण अभियान के साथ लगातार डटे है और डटे रहेंगे -- नदीम खान



ताजपुर /समस्तीपुर

               BSTA के सभी सदस्यों को मैं अपील करता हूँ कि थोड़ा  दिन और सब्र रखने की आवश्यकता है और इस सब्र का फल बहुत ही मीठा होने वाला है। साथियों जैसा कि हम सब 25 फरवरी से अपने संघ  BSTA के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल, पूर्णतालाबंदी, मूल्यांकन  बहिष्कार और कोरोना जनजागरण अभियान के साथ  लगातार डटे है और तब तक डटे रहेंगे जब तक सरकार हमारे सेनापति BSTA के अध्यक्ष माननीय केदारनाथ पांडे और महासचिव माननीय शत्रुघ्न प्रo सिंह से सरकार वार्ता  कर हमें  सम्मानजनक हक नही मिल जाता।


 दोस्तों कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का आना हमारे हड़ताल को  थोड़ा कमजोर की है परन्तु हमलोग हिमालय के तरह हड़ताल रूपी अस्त्र के साथ BSTA के साथ डटे है और आगे भी डटे रहेंगे। दोस्तों सरकार ने लॉकडॉन, 3 मई तक बढ़ा दी है जो भारत जैसे अधिक जनसंख्या वाले देश में बहुत ही आवश्यक था।
 साथियों वो दिन बहुत करीब आ गई है कि लॉकडॉन,  3 मई को अब समाप्त होने वाला है और सरकार को  हमारे संघ से वार्ता के लिए आगे आना ही होगा वो दिन आने में  बस 10 दिन बाकी है। 10 दिन हमलोग धैर्य बनायें तो जीत पक्की आपकी ही होनेवाली है। दोस्तों हमारे जो वीर लगभग 60 के आसपास शहीद हुए है उनकी कुर्बानी जाया नही होगी।_
हमें पूर्ण विश्वास है कि मीडिया,विपक्ष,विधानपरिषद के सदस्य, जनता सब लोगों का साथ मिला है और आगे भी मिलेगा। सरकार अपने हरेक नापाक चाल चल  कर देख चूकी है परन्तु  नियोजित शिक्षक हड़ताल से वापस आने वाले नही हैं और उसकी अंतिम चाल में हमे फसना भी नही है।_
 BSTA का जो सातसूत्री मांग है उसपर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है कि उसमें फेरबदल न हो, नही तो सरकार अपनी चाल में कामयाब हो जाएगी ये मैं अपने संघ के सेनापति से आग्रह करता हूँ।
दोस्तों मैं अधिक क्या लिखूं समझदार के लिए इशारा ही काफी है, आपलोग विद्वान शिक्षक है बस थोड़े दिन सब्र की आवश्यकता है और जीत हमारी होगी।