TOP NEWS

हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर,​ |    हर खबर आप तक, केवल आजतक 24 न्यूज पर, |   

अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट और आजम खाँ रामपुर विधानसभा सीट से कभी भी दे सकते हैं इस्तीफा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट और आजम खाँ रामपुर विधानसभा सीट छोड़ेंगे। अखिलेश आजमगढ़ से और आजम खाँ रामपुर से अपनी सांसदी बरकरार रखेंगे। सपा के दोनों दिग्गज नेता राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका भी तलाशेंगे।

इस्तीफा देने पर करहल और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव भी होगा। करहल सीट पर सपा के सोबरन सिंह यादव चार बार जीत चुके हैं। उन्होंने अखिलेश यादव के लिए अपनी सीट छोड़ी थी। अखिलेश यादव ने पहली बार विधानसभा चुनाव इसी सीट से लड़ा और सांसद व केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को हराया था। पिछले लोकसभा चुनाव में सपा ने आजमगढ़ समेत पांच सीटें ही जीती थीं।

66247 वोटों से करहल सीट जीते थे अखिलेश

यूपी हॉट सीट करहल से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक तरफा जीत दर्ज की थी। अखिलेश यादव इस सीट से 66247 मतों से जीते थे। अखिलेश ने अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी एसपी बघेल को करारी शिकस्त दी थी। अखिलेश को इस सीट पर 148196 वोट मिले थे जबकि एसपी बघेल को 80692 और बसपा के कुलदीप नरायन को 15701 वोट मिले थे। बता दें कि करहल में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान पड़े थे। करहल के कुल 371261 मतदाताओं में से 245071 मतदाताओं ने वोट डाल दिए थे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सूबे की हॉट सीट में शुमार रामपुर शहर सीट पर सपा सांसद आजम खां का जलवा बरकरार रहा। सीतापुर जेल में सलाखों के पीछे कैद रहकर भी आजम खां ने विधानसभा चुनाव में 55 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। वह रामपुर से दसवीं बार विधायक चुने गए हैं।

आजम खां ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यलय से छात्र राजनीति से अपने कॅरियर की शुरूआत की थी। शहर विस क्षेत्र से वह पहली बार 1977 में चुनाव लड़े थे। हालांकि, तब कांग्रेस के मंजूर अली खां उर्फ शन्नू खां ने उन्हें शिकस्त दी थी, लेकिन 1980 में जनता पार्टी सेक्युलर से आजम खां फिर शहर विस सीट से चुनाव समर में उतरे और विधायक बने। इसके बाद 1985 में हुए विस चुनाव में वह लोकदल के टिकट से चुनाव लड़े और जीते, 1989 में जनता दल से उन्हें चुनाव में उतारा गया और वह चुनाव जीते। इसके बाद 1991 में जनता पार्टी से चुनाव लड़े, जीत दर्ज कराई।

ब्यूरो रिपोर्ट आजतक24न्यूज